अप्रैल 2025 एसयूवी बिक्री में Mahindra, Toyota और Kia ने जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की। जानिए किस कंपनी की कौन-सी कार बनी लोगों की पहली पसंद।
अप्रैल 2025 एसयूवी बिक्री के लिहाज से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए बेहद खास रहा। Mahindra, Toyota Kirloskar Motor और Kia India जैसी दिग्गज कंपनियों ने इस महीने शानदार बिक्री दर्ज की है। बढ़ती मांग और दमदार मॉडल्स की वजह से ग्राहकों का रुझान SUV सेगमेंट की ओर और अधिक बढ़ता दिखाई दिया।
Mahindra की बिक्री में 28% की जबरदस्त बढ़ोतरी

Mahindra एंड महिंद्रा ने इस महीने 52,330 SUVs की घरेलू बिक्री की, जो कि पिछले साल अप्रैल की तुलना में 28% की बढ़त को दर्शाती है। कंपनी की Scorpio, Thar और XUV जैसे मॉडल्स को लोगों ने खूब पसंद किया। अगर निर्यात को भी जोड़ा जाए तो कुल SUV बिक्री 54,860 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो कि 19% की समग्र वृद्धि को दर्शाती है।
Mahindra के ऑटोमोटिव डिवीजन के प्रेसिडेंट Veejay Nakra ने कहा, “यह आंकड़े हमारी प्रोडक्ट लाइन की ताकत और ग्राहकों के विश्वास को दिखाते हैं। हम नए वित्त वर्ष की शुरुआत मजबूती से कर रहे हैं।”
किया इंडिया की 18.3% ग्रोथ, सोनेट बनी स्टार

Kia India ने अप्रैल 2025 में 23,623 SUVs की घरेलू बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 19,968 यूनिट्स था। यानी इस बार कंपनी ने 18.3% की ग्रोथ दर्ज की।
Kia की कॉम्पैक्ट SUV Sonet इस महीने भी सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जिसकी 8,068 यूनिट्स बिकीं। इसके बाद मिड-साइज SUV Seltos ने 6,135 यूनिट्स की बिक्री की। इसके अलावा, MPV कैरेंस की मांग भी बनी रही, जिसकी 5,259 यूनिट्स बिकीं। नई लॉन्च हुई Syros ने भी 4,000 यूनिट्स के साथ अच्छी शुरुआत की, जबकि प्रीमियम सेगमेंट की Carnival Limousine की 161 यूनिट्स बिकीं।
कंपनी के सेल्स और मार्केटिंग हेड Hardeep Singh Brar ने कहा, “Sonet की सफलता और Syros को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया हमारे ब्रांड में ग्राहकों के भरोसे को दर्शाती है।”
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की 33% साल-दर-साल वृद्धि
Toyota Kirloskar Motor ने अप्रैल 2025 में 27,324 यूनिट्स की बिक्री के साथ 33% की YoY ग्रोथ दर्ज की। इसमें घरेलू बाजार में 24,833 यूनिट्स और एक्सपोर्ट में 2,491 यूनिट्स शामिल हैं।
कंपनी की SUV और MUV रेंज, खासकर हाल ही में अपडेट हुई Urban Cruiser Hyryder, ने ग्राहकों को काफी लुभाया। इस नए वर्जन में सेफ्टी और कम्फर्ट को पहले से बेहतर किया गया है, जिससे इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ी है।
Visit Home Page https://yuvapress.com/