Mahindra Offer : महिंद्रा (Mahindra Motors) की गाड़ी पूरे भारतीय परिवारों के दिलों में राज कर रही है। इसीलिए हर इंसान का सपना होता है कि वह महिंद्रा की गाड़ी जरूर खरीदें लेकिन महिंद्रा की गाड़ी खरीदना सबके बस के बात नहीं होती क्योंकि उसकी कीमत सबके बजट में फिट नहीं हो पाती। इसलिए हाल ही में महिंद्रा ने अपनी कुछ गाड़ियों पर बेहद तगड़े ऑफर पेश किए हैं, जिसके चलते अब महिंद्रा की गाड़ियां बेहद सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि महिंद्रा की गाड़ियां 1 लाख रुपए से भी ज्यादा सस्ती मिल रही हैं। लेख में आगे हम आपको बताएंगे कि महिंद्रा ने किन गाड़ियों पर ऑफर जारी किया है।
महिंद्रा की इस नई बोलेरो पर मिल रहा है तगड़ा ऑफर!

महिंद्रा कंपनी ने अपनी कुछ गाड़ियों पर बेहद दमदार ऑफर दिया है, जिसकी वजह से देशभर में इसकी चर्चा हो रही है। महिंद्रा कंपनी ने इस ऑफर को अपनी नई बोलेरो (Mahindra Bolero) गाड़ी पर भी लागू कर दिया है। जिसके चलते महिंद्रा ने बोलेरो की कीमत थोड़ी कम कर दी है, जिससे मध्यम वर्ग के लोगों के लिए यह खुशखबरी साबित हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा ने अपनी नई बोलेरो नियो (Bolero Neo) की कीमत करीब 70 हजार रुपए कम कर दी है। लेख में आगे हम आपको महिंद्रा की बाकी गाड़ियों के बारे में बताएंगे और उनकी कीमतें कितनी कम हो गई हैं।
महिंद्रा ने अपनी इन नामी गाडियों पर निकला ऑफर!

महिंद्रा ने न केवल अपनी नई बोलोरो न्यू प्रॉपर निकला है बल्कि इसके साथ ही आपको बता दें कि महिंद्रा ने स्कॉर्पियो (Scorpio), XUV 7OO जैसी कई गाड़ियों पर ऑफर जारी किया है। अगर सबसे पहले बात करें स्कॉर्पियो की तो महिंद्रा ने स्कॉर्पियो को 80 हजार रुपए सस्ता कर दिया है, XUV 700 पर भी अच्छे ऑफर मिल रहे हैं। XUV 300 की बात करें तो महिंद्रा ने उस गाड़ी पर 1.2 लाख रुपए का ऑफर जारी किया है। यानी यह कार 1.2 लाख रुपए सस्ती मिल रही है। जिसको भी इस खबर के बारे में पता चला है वह दौड़कर महिंद्रा शोरूम जाकर अपनी गाड़ी बुक करवा रहा है तो आप भी बिना देर करें अपनी गाड़ी चुन ले।