Mahindra Thar Offer : महिंद्रा एक ऐसी ऑटोमोबाइल (Mahindra Motors) कंपनी है जिसने पिछले कुछ वर्षों में अपनी दमदार गाड़ियों के निर्माण की बदौलत मार्केट में अपनी धाकड़ पकड़ बना ली है। अपने शानदार गाड़ियों के निर्माण के लिए पहचाने जाने वाली महिंद्रा की सबसे लोकप्रिय गाड़ियों की बात करें तो पिछले कुछ समय में उसकी थार (Mahindra Thar) लोगों की सबसे मनपसंद गाड़ी बनी हुई है। क्योंकि थार बड़े ही शानदार अंदाज में सड़कों पर चलती है और इसकी विशेषताएं भी बहुत शानदार है। लेकिन अब महिंद्रा थार बाजार में आधी कीमत पर उपलब्ध हैं। जाने कितने कीमत में मिल रही थार।
Mahindra Thar पर निकला बंपर ऑफर, खरीदने के लिए लगी लाइन

महिंद्रा की थार गाड़ी और टाटा मोटर्स की सफारी गाड़ी दोनों ही ऐसी गाड़ियां हैं जिन्हें लोग खूब खरीदते हैं और आंख मूंदकर इन गाड़ियों को अपना बनाना चाहते हैं। वहीं महिंद्रा कंपनी की थार कार इस समय मीडिया में सुर्खियों में है, ऐसा इसलिए है क्योंकि हाल ही में महिंद्रा की थार कार, जिसकी कीमत 10-15 लाख रुपए के आसपास थी, अब आधी कीमत पर उपलब्ध है। महिंद्रा की थार कार जो इतनी महंगी है, अब आप इसे सिर्फ 5-7 लाख रुपए में अपना बना सकते हैं। यानी यह कार लगभग आधी कीमत पर उपलब्ध है। आगे जानिए कैसे आप आधी कीमत में महिंद्रा की थार को अपना बना सकते हैं।
Mahindra Thar को आधे कीमत पर कैसे खरीदे यहां जाने

यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है कि महिंद्रा की सबसे मजबूत ऑफ-रोडिंग गाड़ी जिसे हम थार के नाम से जानते हैं, उसे अब महज 5-7 लाख रुपए देखकर अपने घर ला सकते है और मालिक बन सकते है। बता दे, महिंद्रा की पुरानी थार यानी 2020-2022 मॉडल की कारें अब आधी कीमत पर उपलब्ध हैं या थार जिसे लोग खरीदते हैं और किश्तों का भुगतान नहीं कर पाते वही थार अब आपको आधे कीमत पर मिल जाएगी। अब यह आधी कीमत पर उपलब्ध है। बैंक इस थार को लेते हैं और सस्ते दाम पर बेचते हैं ताकि कर्ज की रकम वसूल हो सके।








