Yuva Press

Mahindra Vision.T: स्वतंत्रता दिवस पर होगी नई इलेक्ट्रिक SUV की झलक, क्या यह Thar.e का प्रोडक्शन वर्जन है?

Mahindra Vision.T: स्वतंत्रता दिवस पर होगी नई इलेक्ट्रिक SUV की झलक, क्या यह Thar.e का प्रोडक्शन वर्जन है?

Mahindra Vision.T का टीज़र लॉन्च हो चुका है, जो 15 अगस्त 2025 को पेश किया जाएगा। क्या यह Thar.e का इलेक्ट्रिक वर्जन है? जानें Mahindra की इस नई SUV के डिज़ाइन, फीचर्स और संभावनाओं के बारे में।

Mahindra & Mahindra एक बार फिर चर्चा में है, इस बार अपने अपकमिंग कॉन्सेप्ट वाहन Mahindra Vision.T के कारण, जिसका पहला टीज़र हाल ही में जारी किया गया है। यह नई SUV 15 अगस्त 2025 को Freedom_NU इवेंट के दौरान मुंबई में पेश की जाएगी—यानी भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक खास तोहफा।

क्या Mahindra Vision.T है Thar.e की अगली कड़ी?

Mahindra Vision.T का सिलुएट देखकर यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह Mahindra Thar.e की डिज़ाइन लैंग्वेज को आगे बढ़ाता है। Thar.e को पहली बार 2023 में Futurescape इवेंट में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शोकेस किया गया था। अब, Vision.T का यह कॉन्सेप्ट Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV तकनीक और ऑफ-रोड क्षमता का एक फ्यूचरिस्टिक मिश्रण लग रहा है।

इस बार टीज़र में जिस “Nu” प्लेटफॉर्म का ज़िक्र किया गया है, वह बेहद वर्सेटाइल बताया जा रहा है, जो मल्टीपल पावरट्रेन को सपोर्ट कर सकता है। ऐसे में Mahindra Vision.T को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एक ऑल-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक SUV हो सकती है।

डिजाइन में दमदार मस्कुलर लुक

टीज़र में दिख रही गाड़ी की प्रोफाइल ऊँची, बॉक्सी और दमदार दिखाई दे रही है। यह Thar के फेमस सिलुएट से मिलती-जुलती है, जो Mahindra की ऑफ-रोडिंग विरासत को दर्शाती है। उम्मीद है कि इस नई SUV में भी LED DRLs, स्क्वायर हेडलाइट्स और वर्टिकल ग्रिल जैसे सिग्नेचर एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं।

Thar.e से जुड़ाव: आधार और प्रेरणा

Mahindra Thar.e को INGLO P1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया था—जो कि विशेष रूप से इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए मॉडिफाई किया गया था। Thar.e के मॉड्यूलर कंपोनेंट्स, पाचं-डोर कॉन्फ़िगरेशन और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन इसे एक मल्टी-यूज़ गाड़ी बनाते हैं, जो ऑफ-रोड और शहरी दोनों उपयोग के लिए तैयार है।

इसमें बड़े-बड़े ऑफ-रोड टायर्स, शॉर्ट ओवरहैंग्स और चौड़े व्हील आर्चेस दिए गए थे। इंटीरियर की बात करें तो थार.ई का केबिन काफी सिंपल लेकिन यूज़र-फ्रेंडली डिजाइन के साथ आता है—सीधी लाइनों, रोटेटिंग डिस्प्ले और ग्रैब हैंडल्स के साथ।

image 1

Mahindra Vision.T में क्या हो सकता है खास?

भले ही Mahindra ने Vision.T के स्पेसिफिक फीचर्स अभी साझा नहीं किए हैं, लेकिन इसके टीज़र के हिसाब से यह एक डुअल-मोटर AWD सेटअप के साथ आ सकती है। थार.ई के डेटा के अनुसार, इसका व्हीलबेस 2,775mm से 2,975mm के बीच हो सकता है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 250mm से 300mm तक होने की संभावना है।

अगर Vision.T इसी दिशा में विकसित की गई है, तो यह Mahindra की अगली जनरेशन इलेक्ट्रिक SUV के रूप में सामने आ सकती है। और इसका मुकाबला सीधे तौर पर Tata Harrier EV जैसी गाड़ियों से होगा।

15 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा

Freedom_NU इवेंट में न सिर्फ Mahindra Vision.T पेश की जाएगी, बल्कि कंपनी के अन्य इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स और कॉन्सेप्ट्स की भी झलक मिल सकती है। यह दिन भारत के ऑटोमोबाइल फैंस के लिए खास बनने जा रहा है।

Visit Home Page https://yuvapress.com/