Makeup Tips: आपने मेकअप के बहुत से स्टेप्स ट्राई किए होंगे वो भी अलग-अलग प्रोडक्ट का उपयोग करते हुए, लेकिन अगर एक ही प्रोडक्ट में अगर आपका पूरा मेकअप हो जाएं और आपको बहुत से प्रोडक्ट की आवश्यकता ना पड़े तो है ना कमाल की बात. आज के इस आर्टिकल में आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं ऐसा Makeup Tips जिसमें सिर्फ लिपस्टिक का उपयोग करके आप आपना पूरा मेकअप कर सकते हैं और वो भी मिनटों में तो चलिए फटाफट जानते हैं कैसे –

ऐसे करें Lipstick से Full makeup
बेस को सही बनाएं
सबसे पहले अपनी त्वचा को अच्छे से साफ करके एक अच्छे फाउंडेशन या कंसीलर से बेस तैयार कर लीजिए.इसके बाद, सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करें ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे.

लिपस्टिक से कंटूरिंग करें
अब अपनी पसंदीदा लिपस्टिक को हल्का सा ब्रॉन्ज और कंटूर के रूप में इस्तेमाल करे.लिपस्टिक का डार्क शेड से चेहरे को कंटूर करें.
लिपस्टिक को गालों पर भी लगाएं
अब लिपस्टिक का थोड़ा सा शेड गालों पर भी हल्के से लगाएं. यह न केवल गालों को रंग देगा, बल्कि चेहरे पर एक ताजगी भी लाएगा.

लिपस्टिक को आईशैडो की तरह इस्तेमाल करें
अब आगे के स्टेप्स में लिपस्टिक को आईलिड्स पर हल्का सा लगा कर अच्छी तरह ब्लेंड कर लीजिए.यह आपको एक सॉफ्ट और सटल लुक देगा, जिससे आंखें भी आकर्षक लगेंगी.

लिपस्टिक को लिप्स पर लगाएं
अब लिपस्टिक को अपने लिप्स पर ध्यान से लगाकर उसकी शेप को निखारें. आप चाहें तो लिपस्टिक को लिपलाइनर के तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं इससे लिप्स ज्यादा प्रोफेशनल दिखते हैं.
ये भी पढ़ें:DEEPIKA PADUKONE ने सब्यसाची मुखर्जी के 25वें एनिवर्सरी शो में मोनोक्रोम लुक से मचाया धमाल








