Makhana chat: शाम के चाय के साथ अगर आप कुछ बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक से भरपूर रेसिपी की तलाश में हैं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपके लिए लाए हैं Makhna chat की रेसिपी. यह चाट हेल्दी होने के साथ-साथ स्वाद में भी बेहद लाजवाब होती है. चाय के साथ भूख मिटाने का भी यह बेहद अच्छा आप्शन है. तो देर किस बात कि चलिए फटाफट जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में –

आवश्यक सामग्री (Makhana chat)
2 कप – मखाना
1 उबला हुआ आलू
1 कप – दही
1 मीडियम साइज खीरा
1 चम्मच इमली की चटनी
1 मीडियम साइज टमाटर
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच हरा धनिया
2 चम्मच नींबू का रस
स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि
Makhana chat बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक आलू को अच्छे से उबालकर उसमें से छिलका उतार लें.
अब आपको खीरा, टमाटर और हरा धनिया बारीक-बारीक काट लेना हैं और एक बर्तन में दही डालकर अच्छे तरीके से उसे मथ लेना हैं. इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि दही ज्यादा गाढ़ा ना हो और आप आवश्यकतानुसार इस दौरान पानी भी मिला सकते हैं.
अब एक कड़ाही लें लीजिए और इसे मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दीजिए.जब कड़ाही गर्म हो जाएं तो धीमी आंच पर मखाना डालकर इसे सेंक लीजिए और इसे निकालकर अलग प्लेट में रख लीजिए.

अब मखाना के आप दो भागों में बाट लीजिए और इसमें आप उबला आलू, टमाटर और खीरा लें और इनके बारीक-बारीक टुकड़े कर लीजिए.
अब इसमें दही का बर्तन लें लीजिए और उसमें कटे हुए आलू, टमाटर और खीरा डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए.
इसके बाद आप इसमें मखाना डाल लीजिए और सभी को अच्छे से मिला लें. अब इसको अलग-अलग कटोरी में निकाल लीजिए और इसमें ऊपर से स्वादानुसार नमक, इमली की चटनी, काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया डाल लीजिए.बस हो गया आपका Makhana chat तैयार फटाफट आप इसे शाम के चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:Coconut chutney: ऐसे झटपट तैयार करें स्वाद में लाजवाब नारियल की चटनी, पढ़ें आसान रेसिपी








