Yuva Press

Makhana Salad:घर पर झटपट से तैयार करें बेहद लज़ीज़ मखाना सलाद,नोट कर लें रेसिपी

Makhana Salad

Makhana Salad: आपने नाश्ते में बहुत सी रेसिपी ट्राई की है लेकिन क्या कभी मखाना से बने स्वादिष्ट Makhana Salad की रेसिपी को ट्राई किया है? अगर‌ नहीं तो आपको एक बार जरूर इस सलाद की रेसिपी को ट्राई करना चाहिए. तो फिर देर किस बात कि चलिए फटाफट जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में –

Makhana Salad

आवश्यक सामग्री (Makhna Salad)

1 कप रोस्टेड मखाना
आधा कप दही
चुटकी भर काली मिर्च
चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर सेंधा नमक
आधा कप अनार के दाने
हरी धनिया कटी हुई
एक चुटकी जीरा पाउडर

Makhana Salad

बनाने की विधि

इस Makhana Salad को बनाने के लिए सबसे पहले आपको मखाने को रोस्ट कर लेना है और पैन जब गर्म हो जाए तो उसमें आधा चम्मच घी डालकर और फिर मखाने को डालकर अच्छी तरह से रोस्ट कर लेना है.

अब दही को एक बाउल में निकाल लेना है और उसे अच्छी तरह से फेंट लेना है.अब इसमें आधा कप अनार के दाने, हरी धनिया कटी हुई, 1 चुटकी जीरा पाउडर, चुटकी भर काली मिर्च, चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक डालें और फिर अच्छी तरह से इन्हें आपस में मिला लेना है.

Makhana Salad

अब इसमें रोस्ट किया हुआ मखाना डालना है और एक बार फिर अच्छी तरह से मिला लेना है.अब आपका मखाने का सलाद तैयार है इसे सर्व कर लेना है.

बस तैयार है आपका बेहद स्वादिष्ट और लज़ीज़ Makhana Salad यह स्वाद में और सेहत में दोनों में लाजवाब है.

ये भी पढ़ें:Paneer Masala: घर आएं मेहमानों के लिए बनाएं बेहद स्वादिष्ट पनीर मसाला, नोट कर लें रेसिपी

अंजलि तिवारी Yuvapress में कंटेंट राइटर है.उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 4 वर्ष से अधिक का अनुभव है. पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइव शोज़ लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है. बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है. जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती हैं.