Yuva Press

Malaika Arora को मिलने वाला है धोखा, पहले Arbaaz ने छोड़ा अब Arjun kapoor भी छोड़ेंगे साथ!

eb532753dd0416c004df6d0263527f40bdbe25d99dce212364f9f52148f012a3.0

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की फिल्मों में सबसे फिट अभिनेत्री मानी जाती है। 50 वर्ष की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा के फिटनेस के ऊपर जब लोगों की नजर जाती है जब सभी लोग इस हसीना की जमकर तारीफ करते नजर आते हैं। अपनी खूबसूरती के अलावा मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने निजी संबंधों की वजह से लोगों के बीच चर्चा में रही है क्योंकि पिछले 5 सालों से मलाइका अरोड़ा अपने से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिश्ते में रह रही हैं। साल 2017 में जब मलाइका अरोड़ा ने अपने पति अरबाज खान से अलग होने का फैसला किया था तब सबको ऐसा लगने लगा था जैसे अब मलाइका अरोड़ा किसी और के साथ रिश्ते में नहीं आएगी लेकिन उसके बाद उन्होंने अर्जुन कपूर को अपना हमसफर बना लिया है आइए आपको बताते हैं अरबाज के बाद मलाइका को सहारा देने वाले अर्जुन ने हाल ही में मलाइका को लेकर ऐसी बात कह दी है, जिससे मलाइका अरोड़ा का दिल टूट सकता है।

 

अर्जुन कपूर भी छोड़ेंगे मलायका अरोड़ा का साथ!

b8cb44051e2f2ac2be7879826319505ecc448917a4a79561482ef10af7eb2cc8.0

बता दे कि जब अरबाज खान और मलायका अरोड़ा एक-दूसरे से अलग हुए थे, तो सभी ने सोचा था कि ये दोनों एक बार फिर साथ होंगे, मगर तभी मलायका अरोड़ा की जिंदगी में अर्जुन कपूर आए और पिछले 6 सालों से ये दोनों बेहद खूबसूरत जिंदगी जी रहे हैं। वे कैजुअल अंदाज में एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते हैं। सभी को लग रहा था कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी इस साल शादी कर लेंगे, मगर अर्जुन कपूर ने खुद कहा है कि वह मलाइका अरोड़ा से नहीं बल्कि किसी और से बेहद प्यार करते हैं।

 

अर्जुन कपूर करते हैं किसी और से प्यार!

5200454d4b9ec79cd29311d8d2e7b01ebf0c21595895c5c21a679de5d93ae65f.0

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। दोनों ने एक-दूसरे के साथ बहुत ही शानदार रिश्ता निभाया है, जिससे ऐसा लग रहा था कि आने वाले समय में दोनों एक-दूसरे से शादी कर सकते हैं, मगर हाल ही में अर्जुन कपूर ने खुद एक पब्लिक मीटिंग में बताया कि मुझे सबसे ज्यादा प्यार मलायका से नहीं बल्कि किसी और से है। दरअसल, जब अर्जुन कपूर से उनके पहले प्यार के बारे में पूछा गया तो इस एक्टर ने कहा कि वह सबसे पहले अपने करियर को प्राथमिकता देना चाहते हैं और उन्हें मलाइका अरोड़ा से ज्यादा अपना करियर पसंद है। जिस किसी ने भी अर्जुन कपूर के मुंह से ये बात सुनी है हर कोई यही कहता नजर आ रहा है कि अरबाज के बाद अब अर्जुन कपूर से भी मलाइका का रिश्ता खत्म होने वाला है।