Yuva Press

विशाल सिंह को डेट कर रही हैं मनीषा रानी, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया खुलासा

IMG 20240711 193911

मनीषा रानी लगातार लाइमलाईट मे बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पापा को चमचमाती कार गिफ्ट की है। लेकिन इस बार वो किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर मनीषा किसको डेट कर रही हैं? क्या मनीषा का कोई बॉयफ्रेंड है? क्या मनीषा, विशाल सिंह को डेट कर रही हैं? ये सवाल अक्सर ‘बिग बॉस ओटीटी-2’ की सदस्य मनीषा रानी से पूछे जाते हैं। हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू में इन सारे सवालों के जवाब दिए हैं। इतना ही नहीं, मनीषा ने अपनी शादी के बारे में भी बात की है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

विशाल के बारे में मनीषा ने क्या कहा?

11 44 551820738captureiuui ll 1

मनीषा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘जब एक लड़के के साथ एक लड़का रहता है तो लोग कभी भी उस पर बात नहीं करते हैं। वो कहते हैं, अरे ठीक है उसका दोस्त है, अरे ठीक है ये उसके साथ रहता है। लेकिन, अगर कोई लड़की के साथ लड़का रह गया और उसके साथ ज्यादा दिखने लगा है तो लोग उसे उसका बॉयफ्रेंड ही बना लेते हैं।’

‘मुझे विशाल के लिए बहुत दुख होता है’

pic

इससे आगे मनीषा ने कहा ‘मुझे विशाल के लिए बहुत दुख होता है क्योंकि जो मेरे फैंस हैं मतलब 70 प्रतिशत फैंस, वो विशाल के लिए नेगेटिव कॉमेंट्स करते हैं हमेशा। उसको उल्टा बोल देते हैं कि क्यों हमेशा मनीषा के साथ रहता है? अपनी फोटो डाल ना मनीषा की क्यों डालता है। मैंने एक बार अपने फैंस को समझाया भी था, लेकिन विशाल बोला कि तेरे फैंस भड़क जाएंगे। छोड़! उन्हें जो बोलना है बोलने दे।’

‘विशाल पर आंख बंद करके विश्वास करती हूं’

Snapinsta app 347139647 921787519035420 6362931018537994865 n 1080

आगे मनीषा कहती हैं कि , ‘आज अगर मुझे तीन बजे रात में कुछ हो गया तो मुझे पता है कि सबसे पहले वही आएगा। जब बिग बॉस से पहले हमारे पास कार नहीं थी तब हम ऑटो से चले जाते थे। विशाल हमें बोलता था कि ले ले ना कार, ऑटो से क्यों आती है, तुम मेरे से कार ले लो… तो वो उस टाइम भी मेरे साथ था जब मेरे पास चीजें नहीं थीं। हम आंख बंद करके उस पर भरोसा करते हैं और वो हमारे पर करता है।’ मनीषा ने ये भी बताया कि वह सिंगल हैं और शादी तब करेंगी जब उन्हें सही पार्टनर मिल जाएगा।