Yuva Press

Manisha Rani हुई इस अस्पताल में भर्ती, हो गया है उनके साथ भयंकर हादसा

images 5 10

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से सुर्खियों में आईं मनीषा रानी (Manisha Rani) इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में अपने डांस का जलवा दिखा रही हैं, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनीषा की खराब सेहत के कारण उनके फैंस भी काफी चिंतित हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ?

मनीषा रानी की तबीयत बिगड़ी

images 6 12

दरअसल, मनीषा रानी की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से मनीषा की एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें एक्ट्रेस काफी बीमार नजर आ रही हैं। इस फोटो में मनीषा अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं और उनके हाथों में ड्रिप लगी हुई है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है “मैं आपके दैनिक संघर्ष को जानता हूं। आप झलक दिखला जा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं, लेकिन आपकी शारीरिक शक्ति कमजोर है। हमें उम्मीद है कि आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे। मैंने आपको 12-के लिए कड़ी मेहनत करते देखा है।” मेरी मजबूत लड़की मनीषा रानी। जल्दी ठीक हो जाओ।” आपको बता दें कि ये तस्वीर उनके एक फैन पेज ने शेयर की है।

मनीषा को लेकर फैंस हुए चिंतित

images 7 8

मनीषा रानी की ये तस्वीर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा- ‘किसी ने मेरी रानी को पकड़ लिया है, प्लीज भगवान मेरी रानी को जल्द ठीक कर दो।’ तो एक ने लिखा- ‘जल्दी ठीक हो जाओ।’ किसी ने कमेंट किया- ‘आपकी हालत देखकर दिल से रोने का मन हो रहा है, प्लीज भगवान, मेरी रानी को जल्दी ठीक कर दो।’