Yuva Press

Mauni Amavasya 2025: 50 वर्षो बाद आज दुर्लभ योग, जानें मुहूर्त ,दान-स्नान और पूजा विधि

Mauni Amavasya 2025

Mauni Amavasya 2025:आज 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या है और यह दिन बहुत खास माना जाता है, खासकर मानसिक शांति और आत्मिक उन्नति के लिए. शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि इस दिन अगर कोई व्यक्ति पूर्ण रूप से मौन रहकर पुण्य कार्य जैसे स्नान, दान और प्रार्थना करता है, तो वह न केवल अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त करता है. इस दिन का महत्व ग्रहों के दोषों को शांत करने के लिए भी है, जिससे जीवन में संतुलन और सुख-शांति बनी रहती है.

Mauni Amavasya 2025
.

क्यों खास है इस बार Mauni Amavasya 2025?

इस बार Mauni Amavasya 2025 खास इसलिए है क्योंकि ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है. शुक्र और गुरु का राशि परिवर्तन एक सकारात्मक प्रभाव डालता है, खासकर अगर हम इसे धर्म, शिक्षा, और रिश्तों के संदर्भ में देखें. इसके साथ ही, सूर्य और चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन भी इस दिन को और भी शक्तिशाली बना रहा है, जो मानसिक शांति और समृद्धि की दिशा में मदद करता है.

Mauni Amavasya 2025

कैसे करें दान-स्नान और पूजा ?

Mauni Amavasya 2025 पर दान और स्नान की प्रक्रिया बहुत महत्व रखती है, और आपको सही तरीके से इसे कैसे करना है चलिए फटाफट जानते हैं –

  1. घर से स्नान करके जाएं: सबसे पहले घर में अच्छे से स्नान कर लें, ताकि आप शुद्ध और पवित्र स्थिति में हो.
  2. नदी में स्नान करें: पवित्र नदी में कम से कम तीन डुबकी (Mauni Amavasya 2025) लगाना चाहिए. ध्यान रखें कि स्नान करते समय कोई साबुन या अन्य पदार्थ का उपयोग न करें, क्योंकि नदी का पानी ही शुद्धिकरण का काम करता है.
  3. सूर्य देव को अर्घ्य दें: स्नान के बाद, सूर्य देव को अर्घ्य देना बहुत शुभ माना जाता है.
  4. देवी-देवताओं और पितरों का स्मरण करें: स्नान के बाद, देवी-देवताओं और पितरों का स्मरण करके उन्हें नमन करना चाहिए.
  5. मंत्र, ध्यान या स्तुति: अगर आप चाहें तो इस दिन विशेष मंत्रों का जाप कर सकते हैं, यह मानसिक शांति और संतुलन लाने में मदद करता है.
  6. दान करें: अंत में, अपने सामर्थ्य (Mauni Amavasya 2025) के अनुसार दान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है. आप खाद्य पदार्थ, वस्त्र, पैसा या अन्य जरूरतमंद चीजें दान कर सकते है. इस दान से पुण्य की प्राप्ति होती है और ग्रहों के दोष भी शांत होते हैं.
Mauni Amavasya 2025

पूजा का शुभ मुहूर्त

  1. अमावस्या तिथि:प्रारंभ: 28 जनवरी, 2025 को 07:35 PM और समाप्ति: 29 जनवरी, 2025 को 06:05 PM
  2. ब्रह्म मुहूर्त:05:25 AM से 06:18 AM तक.यह समय विशेष रूप से ध्यान, मंत्र जाप, और पूजा के लिए आदर्श है.
  1. प्रातः सन्ध्या:05:51 AM से 07:11 AM तक. इस समय में भी पूजा करना शुभ माना जाता है.
  1. विजय मुहूर्त:02:22 PM से 03:05 PM तक. इस मुहूर्त में विशेष कार्यों, दान, या अन्य शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त समय है.
  1. गोधूलि मुहूर्त:05:55 PM से 06:22 PM तक. यह समय भी पूजा और ध्यान के लिए प्रभावशाली है.
  1. सायाह्न सन्ध्या:05:58 PM से 07:17 PM तक.यह समय भी विशेष रूप से पूजा के लिए लाभकारी है.
  1. अमृत काल:09:19 PM से 10:51 PM तक. इस समय में पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और यह समय बहुत शुभ माना जाता है.
  1. निशिता मुहूर्त:12:08 AM से 01:01 AM (30 जनवरी, 2025).यह समय भी मंत्र जाप और अन्य पूजा कार्यों के लिए उपयोगी है.

ये भी पढ़ें:Mahakumbh 2025: महाकुंभ का शुभ फल प्राप्त करने के लिए इन चीजों को जरूर लेकर आएं घर,बदल जाएगी किस्मत

अंजलि तिवारी Yuvapress में कंटेंट राइटर है.उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 4 वर्ष से अधिक का अनुभव है. पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइव शोज़ लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है. बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है. जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती हैं.