Moong Dal Curry: आपने मूंग दाल कढ़ी ढाबे पर तो ट्राई किया ही होगा लेकिन क्या कभी इसे घर पर बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आपको यह स्वादिष्ट रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए यकिन मानिए यह बिल्कुल ढाबे वाले Moong Dal Curry जैसे स्वाद का होगा और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होगा खासकर बच्चों को यह रेसिपी जरूर से खिलानी चाहिए तो फिर देर किस बात कि चलिए फटाफट जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में –

आवश्यक सामग्री (Moong Dal Curry)
आधा कप धूली मूंग की दाल
आधा कप दही
दो चुटकी हींग
एक इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च
स्वाद अनुसार नमक
आधा छोटी चम्मच जीरा
आधा छोटी चम्मच मेथी
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
दो हरी मिर्च
हरा धनियां
तेल पकौड़ी काढ़ने के लिए

बनाने की विधि
Moong Dal Curry बनाने के लिए सबसे पहले आपको मूंग की दाल को साफ कर लेना है और धोकर दो घंटे के लिये पानी में भिगो देना है.
अब भीगी हुई दाल पानी से निकाल देना है और दाल को थोड़ी दरदरी (Moong Dal curry) पीस लेना है. अब पिसी दाल को 2 भागो में बांट लेना है, अब दाल के एक भाग को दही फैट कर दही में मिला दीजिये दो लीटर पानी डाल कर मिला दीजिये, ये कढ़ी के लिए घोल तैयार हो गया.
दूसरे भाग को किसी बर्तन में डाल कर थोड़ा सा धनियां डाल कर अच्छी तरह से फैट लीजिये, पकौड़ी बनाने के दाल तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हाथ से थोड़ी सी दाल लेकर गोल पकोड़ियां तोड़ लीजिए और पकौड़ी को पलट पलट (Moong Dal curry) कर ब्राउन होने तक तल कर किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिए, सारी दाल से इसी तरह पकौड़ी तैयार करके, प्लेट में रख दीजिए.
कढ़ी बनाने के लिए अब एक बड़ी कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालिये, आग धीमी रखिये, गरम तेल में हींग, जीरा और मैथी डालकर तड़का लीजिए, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और लाल मिर्च डाल दीजिए.
अब मसाले में कढ़ी के लिये तैयार घोल डालिये, कढ़ी को लगातार चलाते हुए तेज आग पर उबाल आने तक पकाइए, उबाल आने के बाद तैयार की गई पकौड़ी और नमक डाल दीजिए और फिर से कढ़ी में उबाल आने तक करछी से चलाते रहिए.
अब मीडियम फ्लेम पर कढ़ी को 20 मिनट तक पकने दीजिए. बीच बीच में दो से तीन मिनट में चमचे से कढ़ी को चला लीजिए. आप देखेंगे कि कढ़ी पर किनारों पर मलाई सी दिखने लगे तो गैस बंद कर दीजिए.
अब इसे एक छोटी कढ़ाई में दो छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए, आधा छोटी चम्मच जीरा डालकर तड़्का लीजिए,एक चुटकी लाल मिर्च डाल कर मिलाइये और तड़के को कढ़ी के ऊपर डाल कर सजाइये, बचा हुआ हरा धनियां भी कढ़ी के ऊपर डाल दीजिए.बस तैयार है आपका गर्मागर्म Moong Dal Curry.
ये भी पढ़ें:Cheese Paratha: एक बार जरूर ट्राई करें चीज़ पराठे की लज़ीज़ रेसिपी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप








