Yuva Press

Mukesh khanna का आया सोनाक्षी-जहीर की शादी पर बयान, कही ये बड़ी बात

1eae6c45be2f3de4d0500b968d7c14501c6316ef982e1e4ea3f94d466cabd4d9.0

Mukesh khanna: सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ अंतरधार्मिक विवाह किया था। शादी के बाद इस जोड़े को काफी ट्रोल किया गया था। अब अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी उनकी शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि प्यार का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा- इसमें हिंदू-मुस्लिम एंगल न डालें। सोनाक्षी ने जहीर से अचानक शादी नहीं की। उन्होंने 7 से 8 साल साथ रहने के बाद शादी करने का फैसला किया। ऐसे में हिंदू-मुस्लिम एंगल नहीं बनता।

ऐसे होता है लव जिहाद का मामला

671bd4d745ae2db9f14a9513afd31205b6df61ff08cf5ad1cb3615732577eff0.0

लव जिहाद का मामला तब होता है जब कोई किसी छोटी लड़की को बहला-फुसलाकर शादी कर लेता है। जब आप किसी को एक साल तक जानने के बाद उसके बहकावे में आ जाते हैं तो मामला बिगड़ जाता है। यह एक संवेदनशील और राजनीतिक मामला है। ये दोनों एक्टर हैं, क्या इससे पहले हिंदू-मुस्लिम शादी नहीं हुई है? हमारे समय में भी कई लोगों ने इस तरह की शादी की है। वे सभी आज भी अपनी जिंदगी में खुश हैं।

मुकेश खन्ना शत्रुघ्न सिन्हा के हैं करीबी दोस्त

5fc57db46636067902b87d21eab0b9c9c525644f89f24ecd34c1dd28c90a91c7.0

मुकेश खन्ना ने शत्रुघ्न सिन्हा को अपना करीबी दोस्त बताया है। उन्होंने कहा- शत्रुघ्न सिन्हा बहुत अच्छे इंसान हैं। सोनाक्षी की शादी उनका पारिवारिक मामला है। शादी को लेकर उठे विवादों पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने सोनाक्षी के लिए जहीर को परफेक्ट मैच बताया। उन्होंने कहा- मेरी बेटी ने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है। सोनाक्षी ने बांद्रा स्थित अपने घर पर शादी की। शादी के बाद उन्होंने मुंबई के दादर में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी रखी।