Yuva Press

New Kia Carens 2024 अपडेटेड वर्जन और नए वेरिएंट के साथ हुई लॉन्च, जानें क्या बदलाव हुए

kia carens indonesia 1 1692597699

New Kia Carnes 2024: किआ इंडिया ने 2024 (Carnes MPV) को भारत में 10.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। डीजल इंजन वाली कैरेंस की कीमत 12.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी ने 6-सीटर कैरेंस को 12.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इसके नए डीजल मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट भी पेश किए गए हैं, जिससे कैरेंस के कुल वेरिएंट 23 से 30 हो गए हैं।

2024 Kia Carens फीचर्स

Kia Carens

2024 किआ कैरेंस एक्स-लाइन अपग्रेड में कई नए फीचर्स मिले हैं, जिसमें डैशकैम, सभी विंडो के लिए वॉयस कमांड के साथ ऑटो अप और डाउन और 7 सीटर केबिन लेआउट शामिल हैं। आपको बता दें कि किआ कैरेंस एक्स-लाइन को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। इसके प्रेस्टीज + (ओ) वेरिएंट में अब सनरूफ, एलईडी मैप लैंप और रूम लैंप मिलता है।

kia carens indonesia 7 1692597701

साथ ही इसे 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स दोनों विकल्पों के साथ पेश किया जा रहा है। इसके अलावा प्रेस्टीज (O) वेरिएंट में कई नए फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसमें लेदरेट-रैप्ड गियर नॉब, पुश-बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट-की, एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप, एलईडी डीआरएल और पोजिशनिंग लैंप शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रेस्टीज (O) को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन में लिया जा सकता है।

पहले से बेहतर हुए फीचर्स

kia carens indonesia 6 1692597700

इसका प्रीमियम (O) वेरिएंट भी पहले से ज्यादा फीचर-रिच हो गया है। इसमें अब कीलेस एंट्री, 8-इंच D/ऑडियो सिस्टम, शार्क फिन एंटीना, स्टीयरिंग व्हील माउंटेड रिमोट कंट्रोल और बर्गलर अलार्म मिलते हैं।

kia carens indonesia 12 1692597702

इसके अलावा किआ इंडिया ने सभी कैरेंस वेरिएंट में स्मार्टफोन के लिए 180W चार्जर देना शुरू कर दिया है, जो पहले मिलने वाले 120W चार्जर से ज्यादा पावरफुल है। गौरतलब है कि 2022 में पहली बार लॉन्च होने के बाद से कैरेंस की 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। मारुति अर्टिगा के मुकाबले यह मार्केट में प्रीमियम ऑप्शन है।