बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज एक दुखद खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दे, उन्होंने एनडी स्टूडियो में दोपहर 3.30 बजे फांसी लगा ली थी। बता दें कि नितिन ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में टीवी शो ‘तमस’ (Tamas) से की थी।
इसके अलावा उन्होंने हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam), लगान(Lagaan), देवदास (Devdas), जोधा अकबर (Jodha Akbar) और प्रेम रतन धन पायो (Prem Ratan Dhan Payo) जैसी सुपरहिट फिल्मों के सेट डिजाइन किए।
नितिन देसाई के निधन की खबर सामने आने के बाद से बॉलीवुड में शोक का माहोल छाया है। लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
इस कारण से किया सुसाइड
अपने हुनहार काम के लिए नितिन देसाई को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। राष्ट्रीय पुरस्कार (National Award) से 4 बार नितिन को सम्मानित किया गया है। नितिन देसाई की मृत्यु से सभी को झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार नितिन ने आर्थिक तंगी के कारण ऐसा कदम उठाया है।
एक कंपनी ने मई में नितिन के साथ लाखों करोड़ की धोखेधड़ी की थी। ऐसे में लोग उनकी मौत को उस घटना से जोड़ रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है। अब इसके बाद ही पता चल पाएगा कि नितिन देसाई ने किस वजह से आत्महत्या की थी।
बड़े-बड़े फिल्म मेकर्स के लिए कर चुके हैं काम
बता दें कि नितिन देसाई बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय आर्ट डायरेक्टर थे। लोग उनके काम का बहुत सम्मान करते थे। नितिन देसाई ने अपने करियर में कई बड़े फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया है।
इस लिस्ट में संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali), विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra), राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani), आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Govarikar) जैसे महाजनों के नाम शामिल है।
https://www.instagram.com/p/B4hDncEJ3jt/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
कला निर्देशक नितिन देसाई को फिल्मों में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।