Bank news: आज के आधुनिक समय में ऑनलाइन पेमेंट से लेनदेन बढ़ गया है.यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का इस्तेमाल होटल बिल,कॉलेज फीस,इलेक्ट्रिसिटी बिल इत्यादि चीजों का भुगतान करने के लिए किया जाता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इसका इस्तेमाल आप तभी कर सकते है जब आपके अकाउंट में बैलेंस हो. लेकिन अगर आपके खाते में पैसा न हो तब भी आप पेमेंट कर पाए ऐसा हो जाये तो कितना बेहतर होगा? जी हां अब जल्द ही आप इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे. दरअसल भारतीय रिज़र्व बैंक( RBI) ने बैंको द्वारा जारी प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन कों मंजूरी दें दी है.इसका इस्तेमाल UPI के जरिये होगा.मंजूरी मिलने के बाद अब बैंक प्री अप्रूव्ड लाइन सर्विस कों जोड़ दिया जायेगा.दरअसल इस स्कीम से ग्राहकों कों लाभ होगा.
जानिए क्रेडिट लाइन सर्विस के बारे में (Bank)
क्रेडिट लाइन सुविधा का इस्तेमाल UPI के जरिये किया जायेगा. दरअसल क्रेडिट लाइन सर्विस एक प्रकार की लोन सुविधा है.यह लोन आपके बैंक द्वारा आपको मिलेगा. बैंक अपने ग्राहकों कों एक तय रकम लोन के लिए प्री अप्रूव्ड कर देगा.इस प्री अप्रूव्ड अमाउंट कों आप UPI के जरिये इस्तेमाल कर पाएंगे.बैंक आपके क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर यह रकम तय करेगा.जितनी राशि प्री-अप्रूव्ड बैंक करेगा उस राशि पर एक निश्चित दर से बैंक आपसे व्याज लेगा.
कैसे उठायें इस सेवा का लाभ
क्रेडिट लाइन सुविधा का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम है जैसे आप का बैंक में अकाउंट होना चाहिए. आप UPI यूज़ करते हो,क्रेडिट ट्रांजेक्शन आपका अच्छा हो तब बैंक यह लोन प्री-अप्रूव्ड कर देगा. बैंक आपके खाते के साथ इस सुविधा कों जोड़ देगा. जिसके बाद आप इस सुविध का लाभ उठा पाएंगे.यह सुविधा सरकारी और निजी बैंक द्वारा प्रदान किया जायेगा.

UPI का आकड़ा 100 अरब तक पहुंचा
NPCI(National payment corporation of india) के सीईओ दिलीप असबे ने ग्लोबल फिटनेस समारोह कों सम्बोधित करते हुए कहा था कि वर्तमान में देश में 35 करोड़ लोग यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे है.इस संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी की गुंजाइश है.असबे ने यह भी कहा कि अगर आप इसके सम्मिलित प्रभाव को लें तो हम मौजूदा स्थिति से 10 गुना लेनदेन तक पहुंच सकते हैं.आगे यूपीआई के आकड़ो कों बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत के पास यूपीआई के जरिये 100 अरब से भी अधिक लेनदेन करने कीक्षमता है. वर्ष 2016 में एकीकृत भुगतान मंच के तौर पर यूपीआई की शुरुआत के बाद से इसके जरिये होने वाले लेनदेन की संख्या अगस्त महीने में 10 अरब के पार पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें:Bank अकाउंट में नहीं है पैसे,फिर भी UPI से कर पाएंगे पेमेंट,जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ?








