Pigmentation Remedies: बेदाग और दमकती त्वचा किस लड़की का सपना नहीं होता है. बढ़ती उम्र के साथ अक्सर चेहरे की रंगत खोने लगती है.आजकल झाइयां (Pigmentation Remedies)बहुत ही आम समस्या है ऐसे में त्वचा की खूबसूरती फीकी पड़ जाती है. जिद्दी झाइयों से झुटकारा पाना बेहद मुश्किल होता है ऐसे में सभी को परेशानी का सामना पड़ सकता है. बाजार में मिलने वाली केमिकल युक्त तरह-तरह की महंगी क्रीम, लोशन इस्तेमाल करने के बाद भी इसपर कोई फर्क नहीं पड़ा है, तो आज इस आर्टिकल में आपके लिए झाइयों के लिए घरेलू नुस्खे लाएं हैं.तो चलिए बिना देरी किए फटाफट जानते हैं इन घरेलू नुस्खे के बारे में –

झाइयों के लिए जरूर ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे (Pigmentation Remedies)
चावल का पानी
झाइयों से झुटकारा पाने के लिए आप चावल का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके उपयोग के लिए आप ओवरनाइट चावल को पानी में भिगो कर रख लीजिए. फिर सुबह आप चावल को छानकर अलग कर लीजिए. फिर आप चावल के पानी को किसी बोटल स्पै में स्टोर करके रख लीजिए और इसे बतौर टोनर कर सकते हैं. ऐसा करने के दो हफ्तों बाद ही आपको रिजल्ट देखने को मिलेगा और आपकी झाइयां भी कम हो जाएगी.

बेंसन
झाइयों को दूर करने के लिए आप बेसन का भी उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए आप 2 चम्मच बेंसन ले लीजिए और उसमें एक चुटकी हल्दी और कच्चा दूध मिला लीजिए. इस पेस्ट को आप अपने झाइयों पर लगा सकते हैं और जब यह सूख जाएं तो इसे पानी से साफ कर लीजिए. ऐसा करने के दो ही हफ्तों में आपको बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिलेगा.

प्याज का उपयोग
झाइयों को दूर करने के लिए आप प्याज का उपयोग कर सकते हैं.इसके उपयोग के लिए आप एक प्याज को एक गिलास में गर्म पानी डालकर इसे आधे घंटे के लिए रख दीजिए. फिर इस पानी को आप आधे घंटे के लिए लगाकर रखें और धोकर साफ कर लें. इस पानी का उपयोग आप दिन में दो बार कर सकते हैं आपको कुछ ही दिनों में बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें:Coconut chutney: ऐसे झटपट तैयार करें स्वाद में लाजवाब नारियल की चटनी, पढ़ें आसान रेसिपी








