Yuva Press

Pushpa 2 का गाना हुआ रिलीज, फिल्ममेकर्स ने फैंस को दिया धोखा

images 9

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का धमाकेदार और पहला गाना पुष्पा पुष्पा मेकर्स ने आज यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। फिल्म का गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। मेकर्स ने पुष्पा 2 के पहले गाने की रिलीज की टाइमिंग 5.04 रखी थी। लेकिन पुष्पा पुष्पा गाना रिलीज करने में मेकर्स ने दर्शकों को थोड़ा इंतजार करवाया और दर्शकों के इंतजार को सफल बनाते हुए फिल्म का पहला गाना पुष्पा पुष्पा रिलीज कर दिया है। पुष्पा 2 द रूल के पहले गाने को लेकर अल्लू अर्जुन ने कल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नया पोस्टर रिलीज कर गाने का लुक रिलीज किया था। लेकिन मेकर्स ने पुष्पा पुष्पा गाने के नाम पर फैंस के साथ धोखा किया है। आइए जानते हैं हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।

पुष्पा 2 द रूल के मेकर्स ने पुष्पा पुष्पा गाने के नाम पर फैंस के साथ धोखा किया

maxresdefault 6

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। अब फिल्म के गाने ने भी एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। आपको बता दें कि फिल्म पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना सोशल मीडिया पर आते ही नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा है। दर्शकों को फिल्म के टीजर से ज्यादा फिल्म पुष्पा 2 द रूल का गाना पसंद आया है। फिल्म पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना अल्लू अर्जुन के किरदार यानी पुष्पा पर गाया गया है।

6 भाषा में गाना हुआ रिलीज

images 1 2

जिसके लिरिक्स पुष्पा पुष्पा रखे गए हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना यानी पुष्पा पुष्पा एक नहीं बल्कि 6 भाषाओं में गाया गया है। जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में गाया गया है। इस फिल्म के गाने पुष्पा पुष्पा को देवी प्रसाद ने अपनी आवाज से सजाया है। अल्लू अर्जुन ने धमाकेदार डांस किया है। जबकि इस गाने के हिंदी वर्जन को मीका सिंह, नक्श अजीज ने गाया है। अल्लू अर्जुन का हुक स्टेप हुआ वायरल पुष्पा पुष्पा का पूरा वीडियो नहीं बल्कि लिरिकल (पुष्पा पुष्पा लिरिकल) वीडियो रिलीज किया गया है। जहां एक तरफ दर्शकों को पुष्पा 2 द रूल के पूरे गाने का इंतजार था। अब मेकर्स ने फैंस के इंतजार को और भी बढ़ा दिया है।