Pyaaj Paratha: अक्सर हम सुबह के नाश्ते में कुछ झटपट से तैयार होने वाले हेल्दी आप्शन के तलाश में रहते हैं ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाएं हैं बेहद लज़ीज़ Pyaaj Paratha के रेसिपी. इसे बनाना बेहद आसान है और यह सुबह के चाय के साथ सर्व करने वाली सबसे बेहतरीन रेसिपी हो सकती है. तो चलिए फिर देर किस बात कि फटाफट जानते हैं इसे मिनटों में तैयार करने वाली लाजवाब रेसिपी के बारे में –

आवश्यक सामग्री (Pyaaj Paratha)
आटा
एक छोटा टुकड़ा अदरक
आधा कटोरी हरा धनिया
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
4 प्याज
दो हरी मिर्च
चुटकीभर हल्दी
पानी आटा लगाने के लिए
आधा चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यकतानुसार

Lबनाने की विधि
Pyaaj Paratha बनाने के लिए सबसे पहले आपको प्याज, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया दोनों को बारीक काट लेना है वहीं दूसरी तरफ एक थाली में आटे में नमक, हल्दी और अजवाइन डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है.
अब आपको धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा गूंद लेना है. आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा मुलायम. अब 20 मिनट के लिए आटे को एक सूती कपड़े से ढककर रख देना है.
कुछ समय के बाद सारी कटी हुई चीजों को एकसाथ मिक्स कर इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला लेना है.
अब आटे की लोइयां तोड़ लेना है और आपको लोई को गोलाकार में बेल लेना है.बीच में प्याज का मिश्रण भरकर इसे फोल्ड करते हुए पोटली बना लेना है.

अब सूखा आटा लगाकर इसे दोबारा बेल लेना है. फिर आपको मीडियम फ्लेम पर एक तवा गरम करने के लिए रख देना है.
तवे के गरम होते ही इसपर पराठे को डालकर अच्छे से सेक लेना है और जब दोनों तरफ से सिक जाए तो तेल लगाकर इसे पलटते हुए दूसरे साइड से भी सेक लेना है.
बस तैयार है आपका प्याज का मसालेदार पराठा आप इसे गर्मागर्म सुबह चाय के साथ सर्व कर सकते है.
ये भी पढ़ें:Vrat Recipe: सावन के व्रत में बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी, झटपट से हो जाएगा तैयार








