Yuva Press

Raid 2 ट्रेलर: अजय देवगन और रितेश देशमुख की जबरदस्त भिड़ंत ने मचाया तहलका

Raid 2 ट्रेलर: अजय देवगन और रितेश देशमुख की जबरदस्त भिड़ंत ने मचाया तहलका

Raid 2 ट्रेलर हुआ रिलीज़! अजय देवगन एक बार फिर बने IRS ऑफिसर, इस बार भिड़ेंगे भ्रष्ट नेता रितेश देशमुख से। जानिए कब होगी फिल्म रिलीज़ और क्या है खास इस थ्रिलर में।


अजय देवगन एक बार फिर अपने दमदार किरदार ‘अमय पटनायक’ के रूप में लौट आए हैं और इस बार मुकाबला है रितेश देशमुख से, जो निभा रहे हैं एक भ्रष्ट राजनेता की भूमिका। जी हाँ, Raid 2 ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है और फैंस की एक्साइटमेंट अब सातवें आसमान पर है।

2018 में आई ‘Raid’ के बाद से ही दर्शक इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे और अब जब Raid 2 ट्रेलर आ चुका है, तो कहना गलत नहीं होगा कि यह पार्ट पहले से कहीं ज्यादा दमदार और बड़े स्केल पर नजर आ रहा है।


क्या है Raid 2 ट्रेलर में खास?

ट्रेलर की शुरुआत होती है IRS ऑफिसर अमय पटनायक (अजय देवगन) के दमदार एंट्री से। इस बार उनका सामना एक ताकतवर और चालाक भ्रष्ट नेता (रितेश देशमुख) से है, जो सिस्टम को अपने तरीके से चलाना चाहता है। रितेश देशमुख पहली बार इतने गहरे और निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं और उनका अभिनय ट्रेलर में ही सबका ध्यान खींच लेता है।

इस बार सिर्फ टैक्स चोरी नहीं, बल्कि सत्ता, भ्रष्टाचार और सिस्टम से लड़ाई की कहानी है। ट्रेलर में अजय देवगन का डायलॉग, “अब Raid सिर्फ पैसों पर नहीं, सिस्टम पर होगी”, दिल को छू जाता है।


मोशन पोस्टर ने बढ़ाया था क्रेज

image 67

फिल्म के मेकर्स ने पहले मोशन पोस्टर रिलीज़ करते हुए लिखा था:
“5वीं Raid, ₹4200 करोड़… इस बार बाज़ी होगी सबसे बड़ी!”

इस लाइन ने ही फैंस की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। और ट्रेलर देखकर साफ है कि इस बार दांव बड़ा है।


Raid 2: रिलीज़ डेट और स्टार कास्ट

image 68

Raid 2 में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, राजत कपूर, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल भी अहम किरदारों में हैं।

फिल्म को डायरेक्ट किया है राज कुमार गुप्ता ने, जो पहले पार्ट के भी निर्देशक थे। इसे प्रोड्यूस किया है भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने। फिल्म को T-Series और Panorama Studios प्रेज़ेंट कर रहे हैं।

Raid 2 सिनेमाघरों में 1 मई 2025 को रिलीज़ होगी।


पिछली फिल्म की यादें

2018 में आई ‘Raid’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी और इसे देशभर में सराहा गया। सौरभ शुक्ला और अजय देवगन की टक्कर ने लोगों को खूब पसंद आई थी।

Raid की कहानी उत्तर प्रदेश के व्यापारी सरदार इंदर सिंह की इनकम टैक्स रेड पर आधारित मानी जाती है। Raid 2 के ट्रेलर से यह साफ हो गया है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा राजनीति, ताकत और सिस्टम के बीच की लड़ाई को दिखाने वाली है।

Visit Home Page https://yuvapress.com/