Yuva Press

Rajkumar Rao ने करा एक सीक्रेट रीविल, इस तारिख को होगी Stree 2 रिलीज

Stree 2 Story And Release Date

राजकुमार राव (Rajkumar Rao) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। राजकुमार राव और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर स्टारर (Shraddha Kapoor)की स्त्री (Stree) फिल्म एक हिट साबित हुई थी। जिसके बाद फैंस ‘स्त्री 2 (Stree 2) का इंतजार करने लगे। जिसको लेकर अभी तक कई सारे अपडेट्स सामने आ चुके है।थोडे़ समय पहले फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खबर सामने आई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मूवी वर्ष 2024 अगस्त में रिलीज होगी। अब इस खबर पर मेकर्स ने भी मोहर लगा दी है। अभी हाल ही में इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ‘स्त्री 2’ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

 

‘स्त्री 2’ की स्टोरी होगी बिल्कुल अलग

https://www.instagram.com/reel/CujIYw5AQXC/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

बता दे कि राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ लोगों को काफी पसंद आई थी। जिसके बाद लोग इसके दूसरे पार्ट की मांग करने लगे। वहीं अब ‘स्त्री 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस मूवी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फिल्म के स्टार राजकुमार राव ने अपने इंस्टग्राम अकांउट पर साझा किया है। इस वीडियो में वर्ष 2018 की ‘स्त्री’ की कहानी से लेकर ‘स्त्री 2’ की कहानी को एक लाइन में बता गया है। इस वीडियो में एक हिंट दिया गया है, इस फिल्म में ‘ओ स्त्री रक्षा करना 2024’ इसके बाद लिखा है ‘सरकटे का आंतक’। इस वीडियो को साझा करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, ‘एक बार फिर चंदेरी में फैला आंतक!’

 

कब दिखेगी बड़े पर्दे पर?

IMG 20230712 102309

आपको बता दे कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ के बारे में इस वीडियो में एक और नई जानकारी दी गई है। इस वीडियो को साझा करते हुए राजकुमार राव ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और मूवी वर्ष 2024 में रिलीज होगी। आप कितने उत्साहित है इस मूवी को लेकर अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरुर दे।