Yuva Press

Rakhi Sawant ने बोल दी यह बड़ी बात, लोगों ने लिया राखी को आड़े हाथों

Collage Maker 14 Jul 2023 08 13 PM 8341

बॉलीवुड की कोंट्रोवर्सी की रानी राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर अपने स्टाइल और अजीबोगरीब बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। राखी हमेशा हर मुद्दे पर अपनी राय सबके सामने रखती हैं। कई बार राखी को अपने अजीब बयानों के कारण ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है, मगर इसके बावजूद राखी अपने फैंस का मनोरंजन करने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को दोपहर 2:35 बजे इसरो ने ‘चंद्रयान 3’ (Chandrayaan 3) मिशन लॉन्च किया। इसरो के इस सफल लॉन्चिंग मिशन को देखकर हर भारतीय खुशी से फुले नहीं समा रहा हैं। वहीं अब राखी सावंत ने ‘चंद्रयान 3’ के सफल लॉन्च पर प्रतिक्रिया दी है। पैपराजी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ‘चंद्रयान 3’ मिशन के लिए देश को बधाई दी, मगर साथ ही इसरो के मिशन का श्रेय खुद को दिया।

 

‘चंद्रयान 3’ मेरी वजह से सफल हुआ : राखी

https://www.instagram.com/reel/CurYTTqL438/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

बता दे कि राखी सावंत का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत सफेद रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं और इसके साथ ही उन्होंने सफेद आभूषण और चूड़ियां भी पहनी हुई हैं। वायरल वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं,”चांद की चांदगी आई है और देश की आमदनी आई है। मुबारक हो सबको, चंद्रयान 3 लॉन्च हो चुका है, वो भी केवल मेरी वजह से। मैंने आज ये व्हाइट पहना, इसलिए चंद्रयान लॉन्च हो गया है।” सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

 

राखी सावंत ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं

rakhisawant2 1689391177

वहीं राखी सावंत के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसे भी चंद्रयान पर बैठाकर लॉन्च किया जाना था।’ दूसरे यूजर ने लिखा, “मैं इसरो से अनुरोध करता हूं कि जब आप दोबारा चंद्रयान 4 बनाएं तो उसके सामने राखी बांधें। वहां वह अपनी पसंद के लड़के से शादी करेगी क्योंकि यहां कोई भी अच्छा नहीं है।” तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ”राखी का तो इससे दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है, फिर वह तारीफों के पुल कैसे बांध रही हैं।”