Yuva Press

अपना दैनिक राशिफल पढ़ें और अपने दिन की योजना ठीक से बनाएं- August 05, 2023

Beige and Black Bold Night Sky Astrology Horoscope YouTube Thumbnail

मेष राशि आज का राशिफल 5 अगस्त 2023 (Aries Today Horoscope)

 Aries Today Horoscope

आज का दिन पारिवारिक जीवन में रहन-सहन के स्तर को उच्चता देने वाला होगा। सेवा क्षेत्रों में वर्चस्व स्थापित होगा। प्रतियोगी व खेल संदर्भों में कोई उच्च मुकाम हासिल होने के योग हैं। आज आपकी वित्तीय स्थिति उच्चता के संकेत देगी। सेहत खिली हुई होगी। प्रेम संबंधों में निकटता होगी। भू-जायदाद में विवाद हो सकते हैं।

वृषभ राशि आज का राशिफल 5 अगस्त 2023 (Taurus Today Horoscope)

Taurus Today Horoscope 1

आज का दिन रोजी-रोटी के संदर्भों में तरक्की देने वाला साबित होगा। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। किसी प्रतिष्ठत संस्था के मध्य व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर होने के योग हैं। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। धन निवेश में किस्मत साथ देगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता होगी। भ्रात पक्ष के मध्य कहा-सुनी हो सकती है।

मिथुन राशि आज का राशिफल 5 अगस्त 2023 (Gemini Today Horoscope)

Gemini Today Horoscope

आज आपके राजनैतिक नेतृत्व को संबंधित अधिकारियों द्वारा सराहा जा सकता है। आज रोजगार के प्रयासों को महती कामयाबी हासिल होगी। आज धर्म कार्यों में आपका रूझान बढ़ सकता है। धन निवेश व विदेश संदर्भों में आज इच्छित परिणाम प्राप्त होने के योग हैं। सेहत संदर्भों में अचानक ही उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम होगा, उग्रता से बचें।

कर्क राशि आज का राशिफल 5 अगस्त 2023 (Cancer Today Horoscope)

Cancer Today Horoscope

आज कार्य व व्यापार को विस्तार देने की मुहिम छिड़ सकती है। पिछले दिनों से रूके हुए कार्यों को मूर्तरूप में आज अमल हो सकता है। धन निवेश व विदेश संदर्भों में महती प्रगति के योग हैं। आज शारीरिक संदर्भों में पीड़ाएं हो सकती हैं, तामसिक आहारों के सेवन से बचें। प्रेम संबंधों में और वक्त देना पड़ सकता है।

सिंह राशि आज का राशिफल 5 अगस्त 2023 (Leo Today Horoscope)

Leo Today Horoscope

आज का दिन आपकी शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाने वाला साबित होगा। किए गए पूर्व के प्रयासों का बढि़या असर होगा। सेहत जोश से युक्त होगी। कहीं न कहीं से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। कार्य व व्यावसायिक जीवन में आज उल्लेखनीय प्रगति के योग हैं। आज किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

कन्या राशि आज का राशिफल 5 अगस्त 2023 (Virgo Today Horoscope)

Virgo Today Horoscope 1

आज का दिन अदालती मामलों में आपके पक्ष को और मजबूत बनाने वाला होगा। आज प्रतिपक्षी को कमजोर करने मे महती कामयाबी हासिल होगी। कार्य व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में कोई उच्च मुकाम हासिल होगा। स्वास्थ्य संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। तामसिक आहारों के सेवन से बचना होगा। निजी संबंधों में और वक्त देना पड़ सकता है।

तुला राशि आज का राशिफल 5 अगस्त 2023 (Libra Today Horoscope)

Libra Today Horoscope

आज आपका वित्तीय स्तर उच्चता के संकेत देगा। गृहस्थ जीवन में सुख-सुविधाओं का स्तर और उच्च होगा। वैवाहिक जीवन में मातृत्व सुख के योग विद्यमान है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूल होगा। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। आज आपकी निपुणता का बढि़या लाभ होगा। विरोधी विवादों को पुनः उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल 5 अगस्त 2023 (Scorpio Today Horoscope)

Scorpio Today Horoscope

आज का दिन आजीविका के संदर्भों में प्रगति देने वाला साबित होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में खुशहाली प्राप्त होने के योग हैं। आज मातृ पक्ष से स्नेह व आंशिक धन लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों में चुस्ती का एहसास होगा। प्रेम संबंधों में निकटता कायम होगी। आज धन संदर्भों में अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है।

धनु राशि आज का राशिफल 5 अगस्त 2023 (Sagittarius Today Horoscope)

Sagittarius Today Horoscope

आज का कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। आज राजनैतिक जीवन में खुशहाली प्राप्त होगी। आज पारिवारिक जीवन में धर्म कार्यो के आयोजनों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल विकसित होगा। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

मकर राशि आज का राशिफल 5 अगस्त 2023 (Capricorn Today Horoscope) 

Capricorn Today Horoscope

आज का दिन अचल सम्पत्ति को संवारने वाला होगा। धन निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। आज स्थानीय बाजार में पकड़ बनाने की मुहिम छिड़ सकती है। प्रेम संदर्भों में और समय देना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

कुम्भ राशि आज का राशिफल 5 अगस्त 2023  (Aquarius Today Horoscope)

Aquarius Today Horoscope

आज का दिन कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे महती प्रगति देने वाला होगा। आज संबंधित कर्मियों को प्रोत्साहन देने पर विचार हो सकता है। स्वास्थ्य खिला हुआ व चुस्त होगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित है, वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता होगी। आज यात्रा व बड़ी पूंजी में विवादों की आशंका है।

मीन राशि आज का राशिफल 5 अगस्त 2023 (Pisces Today Horoscope)

Pisces Today Horoscope

आज स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। धन निवेश व विदेश संदर्भों में लाभप्रदता बढ़ाने में कामयाबी हासिल होगी। आज ससुराल पक्ष के मध्य मधुरता व निकटता का एहसास होगा। सेहत संदर्भो में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा। प्रेम संबंधों में और समय देना पड़ सकता है।