यह राशिफल भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित उमेश चंद्र पंत द्वारा लिखा गया है। पंडित उमेश चंद्र पंत वर्ष 1988 से (35 वर्षों से) ज्योतिष के क्षेत्र मे कार्यरत हैं। आप अपना दैनिक राशिफल पढ़कर अपने दैनिक जीवन की योजना को ठीक से बना सकते है। यह राशिफल सूर्य राशि (Sun Sign) पर आधारित है। जिसका विवरण इस प्रकार है। अपना राशिफल इसके अनुसार ही पढ़े।
आज का दैनिक राशिफल
मेष राशि आज का दैनिक राशिफल 6 अगस्त 2023 (Aries Today Horoscope)
आज कार्य व व्यावसाय के संदर्भों में देशान्तर में भ्रमण और प्रवास की स्थिति होने के योग हैं। अदालती मामलों में आपकी किस्मत साथ देगी। धन निवेश व विदेश संदर्भों में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका है, उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।
वृषभ राशि आज का दैनिक राशिफल 6 अगस्त 2023 (Taurus Today Horoscope)
आज का दिन पारिवारिक जीवन में रहन-सहन के स्तर को उच्च करने वाला होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ के योग हैं। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। आज संतान पक्ष को उन्नति के रास्ते पर अग्रसर करने की मंशा होगी। आज योग्यताओं को निखारने में महती कामयाबी के योग हैं। भू-जायदाद में विवादों की आशंका है।
मिथुन राशि आज का दैनिक राशिफल 6 अगस्त 2023 (Gemini Today Horoscope)
आज का दिन कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में अनुकूल माहौल देने वाला होगा। आज स्थानीय बाजार में पकड़ बनाने की मुहिम छिड़ सकती है। आज भवन को सृजन करने में आपकी रूचि होगी। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता हेागी। आज भ्रात पक्ष के मध्य कहा-सुनी हो सकती है।
कर्क राशि आज का दैनिक राशिफल 6 अगस्त 2023 (Cancer Today Horoscope)
आज का दिन पारिवारिक जीवन मे सुख शांति को बढ़ाने वाला होगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों में आपकी किस्मत बलवती होगी। आजीविका के संदर्भों में सफलता के संकेत हैं। प्रेम संबंधो में निकटता का अहसास होगा। सेहत खिली हुई होगी। आज धर्म कार्यो की तरफ आपका रूझान हो सकता है। जायदाद संदर्भों में विवाद हो सकते हैं।
सिंह राशि आज का दैनिक राशिफल 6 अगस्त 2023 (Leo Today Horoscope)
आज कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धी को मात देने की क्षमता में वृद्धि के योग हैं। आज सेवा क्षेत्रों में प्रवास की स्थिति हो सकती है। कार्य क्षेत्र में स्थानान्तरण के योग विद्यमान हैं। धन निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका है। नियमित व्यायाम के क्रम को अवरूद्ध न करें।
कन्या राशि आज का दैनिक राशिफल 6 अगस्त 2023 (Virgo Today Horoscope)
आज का दिन कई मामलों में शुभता को देने वाला होगा। आज तन में स्फूर्ति व जोश का अहसास होगा। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। स्वजनों के मध्य आज हंसी खुशी के पल होगे। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं।
तुला राशि आज का दैनिक राशिफल 6 अगस्त 2023 (Libra Today Horoscope)
आज कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में पहचान का स्तर उच्च होगा। धन निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। आज ननिहाल पक्ष से स्नेह व अल्प धन का लाभ होगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।
वृश्चिक राशि आज का दैनिक राशिफल 6 अगस्त 2023 (Scorpio Today Horoscope)
आज का दिन आपके कला कौशल को निखारने वाला सिद्ध होगा। तकनीक, चिकित्सा, अनुसंधान, नेतृत्व, फिल्म से संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। संतान, पक्ष की उन्नति का शुभ समाचार प्राप्त होगा। अर्थ संदर्भों में तरक्की होगी। निजी संबंधों में अनुकूलता होगी। यात्रा व ऋण संदर्भों में विवाद हो सकते हैं।
धनु राशि आज का दैनिक राशिफल 6 अगस्त 2023 (Sagittarius Today Horoscope)
आज का दिन कार्मिक उन्नति देने वाला होगा। व्यावसायिक जीवन में खुशहाली के योग हैं। आज संबंधित अधिकारी के मध्य लंबित योजनाओं को मूर्तरूप देने की बैठक संभव है। सेहत खिली हुई व तंदुरस्त होगी। प्रेम संबंधों के लिहाज के लिहाज से आज का दिन मधुरता देने वाला होगा। आज धन संदर्भों में व्यय भार बढ़ सकता है।
मकर राशि आज का दैनिक राशिफल 6 अगस्त 2023 (Capricorn Today Horoscope)
आज का दिन राजनैतिक जीवन में महती उन्नति देने वाला होगा। आज आपका रूझान धर्म कार्यों की तरफ हो सकता है। आजविका के संदर्भों में महती प्रगति के योग हैं। धन निवेश व विदेश संदर्भों में आज कोई इच्छित परिणाम प्राप्त होने के योग हैं। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।
कुम्भ राशि आज का दैनिक राशिफल 6 अगस्त 2023 (Aquarius Today Horoscope)
आज का दिन अचल सम्पत्ति को संवारने वाला होगा। आज पूर्व के प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। आज स्वजनों के सहयोग सामाजिक कार्यों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। धन निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। स्वास्थ्य संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।
मीन राशि आज का दैनिक राशिफल 6 अगस्त 2023 (Pisces Today Horoscope)
आज का दिन कई मामलों में शुभता को बढ़ाने वाला साबित होगा। आज तन खिला हुआ व जोश से युक्त होगा। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। आज दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग हैं। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती तरक्की के योग विद्यमान हैं। आज बड़ी पूंजी में लेन-देने के विवाद हो सकते हैं।