Recipe: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में सरसों का साग और मक्के की रोटी तो जरूर ट्राई करना चाहिए.ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं स्वाद और सेहत से भरपूर सरसों की साग की रेसिपी (Recipe) तो चलिए फिर देर किस बात कि फटाफट आपके साथ शेयर करते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में –

आवश्यक सामग्री (Recipe)
1 किलो सरसों के पत्ते
250 ग्राम बथुआ
250 ग्राम पालक
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर,
1 चम्मच धनिया पाउडर
4 बड़े चम्मच घी की
50 ग्राम मक्के का आटा
दो लहसुन
थोड़ा अदरक
4 हरी मिर्च
तीन बड़े प्याज
1 चम्मच हल्दी,
1 चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग

बनाने की विधि
इस सरसों के साग (Recipe) की रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के पत्ते, पालक और बथुआ को धोकर अच्छी तरह साफ कर लेना है.
अब आपको साग को गुनगुने पानी में भिगोकर उसमें एक चुटकी नमक मिला लेना है.
सब्जियों को अच्छे से धोने के बाद बारीक काट लेना है और एक प्रेशर कुकर लेना है और सभी पत्तों को करीब आधे घंटे तक उबाल लेना है.
अब इसमें पत्तों के साथ अदरक और लहसुन भी डाल देना है.अब आपको इस मिश्रण को निकालकर मक्के (Recipe ) के आटे के साथ ब्लेंडर में डालकर मिक्स कर लेना है.

फिर एक कड़ाही में दो बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें. घी गर्म हो जाए, तब इसमें जीरा व लहसुन डाल देना है.
जब लहसुन ब्राउन हो जाएं तब एक बर्तन में बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डाल देना है. इसके बाद उसमें उबला हुआ साग, मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डाल देना है.
अब इसे 10-15 मिनट तक पकने देना है और जब साग तैयार हो जाए तो ऊपर से घी डाल देना है. बस इस तरह आपका सरसों का स्वादिष्ट साग (Recipe) बनकर तैयार है. आप इसे मक्के की रोटी के साथ परोस सकते हैं.
ये भी पढ़ें:Breakfast Recipe: सुबह झटपट से तैयार करें पनीर का स्वादिष्ट नाश्ता, पढ़ें आसान रेसिपी








