Yuva Press

Kantara Chapter 1 की रिलीज डेट पर सस्पेंस खत्म! मेकर्स ने दी आधिकारिक जानकारी

Kantara Chapter 1 की रिलीज डेट पर सस्पेंस खत्म! मेकर्स ने दी आधिकारिक जानकारी

क्या Kantara Chapter 1 की रिलीज़ डेट टलने वाली है? मेकर्स ने जारी किया ऑफिशियल अपडेट, जानिए कब आएगी ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म।


2022 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी ₹450 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर तहलका मचा दिया। अब इसी ब्लॉकबस्टर की कहानी को आगे नहीं, बल्कि पीछे ले जाने के लिए आ रही है Kantara Chapter 1, जिसका इंतज़ार बेसब्री से किया जा रहा है।

हाल ही में खबरें थीं कि Kantara Chapter 1 की तय रिलीज डेट यानी 2 अक्टूबर 2025 को टाल दिया जाएगा। अफवाहों का बाज़ार गर्म था कि फिल्म समय पर तैयार नहीं हो पाएगी। लेकिन अब इन अटकलों पर फिल्म के मेकर्स ने विराम लगा दिया है और एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर साफ कर दिया है कि फिल्म अपनी निर्धारित तारीख पर ही रिलीज होगी।

image 132

फिल्म के ऑफिशियल एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा गया है,
“हम अपने शेड्यूल पर बिल्कुल सही ट्रैक पर हैं और हर चीज़ प्लान के मुताबिक आगे बढ़ रही है। #KantaraChapter1 दुनियाभर में 2 अक्टूबर 2025 को थिएटर में रिलीज़ होगी। कृपया अफवाहों से बचें और बिना पुष्टि किए अपडेट शेयर न करें।”

Kantara Chapter 1 ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखी और निर्देशित की जा रही है और इस बार भी वे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस बार कहानी ले जाएगी हमें कर्नाटक के एक बेहद ऐतिहासिक युग में—कदंब वंश के शासनकाल में। यह वंश कर्नाटक की प्राचीनतम राजशाही में गिना जाता है।

ऋषभ शेट्टी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि जब ओरिजिनल ‘कांतारा’ रिलीज़ हुई और उसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, तो उन्होंने और निर्माता विजय किरागंदूर ने तय किया कि इसका सीक्वल नहीं, बल्कि प्रीक्वल बनाया जाएगा।
“लोगों को जब फिल्म के बारे में पहले से ही अच्छा फील आता है, तो वे समझ लेते हैं कि पार्ट 2 आ रहा है। लेकिन फिल्म रिलीज़ होने के बाद हमने फैसला किया कि इसकी जड़ में जाकर कहानी बतानी चाहिए,” ऋषभ ने बताया।

Kantara Chapter 1 एक बार फिर लोककथाओं और संस्कृति से जुड़ी गहराइयों को छुएगी, लेकिन इस बार एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ। यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बांग्ला और अंग्रेजी में रिलीज़ की जाएगी, जिससे इसके दर्शकों का दायरा काफी बड़ा होने वाला है।

image 133

इस फिल्म से न सिर्फ दक्षिण भारत, बल्कि पूरे देश को बड़ी उम्मीदें हैं। Kantara Chapter 1 अपने प्राचीन थीम, गहराई से भरी कहानी और सशक्त निर्देशन के चलते फिर से एक कल्ट-क्लासिक बनने की क्षमता रखती है।

ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म दर्शकों को इतिहास, संस्कृति और मान्यताओं के एक नए रंग में रंगने वाली है। और अब जबकि यह स्पष्ट हो गया है कि फिल्म अपने तय समय पर ही रिलीज़ होगी, दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

Visit Home Page https://yuvapress.com/