Yuva Press

Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput को लेकर कही बड़ी, बात बोली – मैंने किया था काला जादू

b3243426fc3e1ad0de0a2dc7cfa5fae2564f798706efe2b15265b60e8b2419a1.0

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिया को लेकर एक खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आने वाली हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि रिया और शो के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है। इस बीच रिया चक्रवर्ती ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई 2023’ का हिस्सा बनी हैं। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए।

रिया चक्रवर्ती ने कही ये बात

ddc921e50b71416d1d867b3774034f82d12da515de358b51625bac729b8b827a.0

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोग उन्हें किस तरह ताने मारते थे। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें डायन तक का टैग दे दिया। रिया ने कहा, ‘मुझे अब डायन कहलाना पसंद है। पुराने समय में डायन कौन थी? डायन एक ऐसी महिला थी जो इस पुरुष प्रधान समाज के विचारों में विश्वास नहीं करती थी। मुझे विश्वास है कि मैं वही महिला हूं। एक्ट्रेस ने आगे समाज पर तंज कसते हुए कहा- ‘शायद मैं काला जादू करना जानती हूं।’ इसके अलावा भी रिया चक्रवर्ती ने कई बातें कही हैं।

ये आरोप रिया चक्रवर्ती पर लगा था

1181aa35f2323ee53d3044a494df816a98b4c12e854d28162d593c7252a1dcf3.0

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोगों ने रिया चक्रवर्ती पर कई सवाल उठाए थे। लोगों ने उन पर सुशांत पर काला जादू करने का आरोप लगाया था। रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का भी आरोप लगा था। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद रिया से पूछताछ की गई। एक्ट्रेस को कुछ समय के लिए जेल भी जाना पड़ा था।