Yuva Press

Salman Khan बाहर हुए No Entry 2 से, इन तीन स्टार्स की हुई एंट्री!

images 3 1

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। सलमान खान की आने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। सलमान खान शाहरुख खान से लेकर कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स के साथ फिल्में करने जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक फिल्म से सलमान खान का नाम हटाए जाने की खबर सामने आ रही है। सलमान खान फिल्म ‘नो एंट्री 2’ छोड़ते नजर आ रहे हैं। हालिया खबरों के मुताबिक ‘नो एंट्री 2’ में मेकर्स नए स्टार्स के साथ नजर आने वाले हैं। जिसके चलते अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

नो एंट्री 2 में नजर आएंगे ये सितारे

images 4 1

2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘नो एंट्री’ के दूसरे पार्ट को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में सलमान खान को कास्ट किया जाना था, लेकिन अब भाईजान इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। अब ‘नो एंट्री 2’ में तीन नए स्टार्स की एंट्री हो गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘नो एंट्री 2’ में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन सितारों ने फिल्म साइन कर ली है। इतना ही नहीं ये तीनों सितारे दिसंबर से फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि मेकर्स ‘नो एंट्री 2’ को फिल्म के 20 साल पूरे होने पर यानी 2025 में रिलीज करने जा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर के तौर पर अनीस बज्मी का नाम सामने आ रहा है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म ‘नो एंट्री 2’ के स्टार्स और शूटिंग को लेकर कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

नो एंट्री में नजर आए ये सितारे

images 5 1

फिल्म ‘नो एंट्री’ लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इन स्टार्स के अलावा सेलिना जेटली, लारा दत्ता, ईशा देओल और बिपाशा बसु भी अहम किरदार में नजर आए थे। आप ‘नो एंट्री 2’ में किन सितारों को देखना चाहते हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।