Yuva Press

Samsung Galaxy M56 5G vs Vivo V50e: कौन है Rs 30,000 से कम में बेस्ट स्मार्टफोन? जानें पूरी तुलना

Samsung Galaxy M56 5G vs Vivo V50e: कौन है ₹30,000 से कम में बेस्ट स्मार्टफोन? जानें पूरी तुलना

Samsung Galaxy M56 5G vs Vivo V50e में कौन है बेहतर? जानें दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत, फीचर्स, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले में कौन देता है ज़्यादा वैल्यू ₹30,000 से कम में।


Rs 30,000 से कम कीमत में नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं? तो बाजार में अभी दो धांसू ऑप्शन हैं — Samsung Galaxy M56 5G vs Vivo V50e. सैमसंग ने Galaxy M56 5G को हाल ही में लॉन्च किया है, जो प्रीमियम डिजाइन, AI फीचर्स और लेटेस्ट One UI 7 सॉफ्टवेयर के साथ आता है। वहीं, Vivo V50e भी इसी सेगमेंट में मुकाबले के लिए तैयार है और Android 15 बेस्ड सॉफ्टवेयर, दमदार कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे कई फीचर्स के साथ आता है।

तो चलिए जानते हैं कि Samsung Galaxy M56 5G vs Vivo V50e में से कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट।


डिस्प्ले: दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट, लेकिन प्रोटेक्शन में फर्क

image 136

Samsung Galaxy M56 5G में 6.74 इंच का फुल-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा दी गई है। दूसरी तरफ, Vivo V50e में 6.77 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें HDR10+ सपोर्ट और डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है। दोनों ही फोन्स में स्क्रीन क्वालिटी शानदार है, लेकिन प्रोटेक्शन के मामले में सैमसंग थोड़ा आगे लगता है।


प्रोसेसर और स्टोरेज: परफॉर्मेंस में कौन है दमदार?

Samsung Galaxy M56 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं Vivo V50e MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 8GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। दोनों ही फोन्स Android 15 पर चलते हैं, लेकिन स्टोरेज ऑप्शन के मामले में Vivo थोड़ा बढ़त ले जाता है।


कैमरा: कौन देता है बेहतर क्वालिटी?

image 137

Samsung Galaxy M56 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है – 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा। फ्रंट में 12MP का वाइड सेल्फी कैमरा मिलता है। वहीं Vivo V50e में डुअल रियर कैमरा है – 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रावाइड, लेकिन इसका फ्रंट कैमरा 50MP का है जो सेल्फी लवर्स के लिए बहुत ही जबरदस्त है।

तो कैमरा में अगर आप सेल्फी के शौकीन हैं, तो Vivo V50e बेहतर ऑप्शन हो सकता है।


बैटरी और चार्जिंग: यहां कौन है पावरफुल?

Samsung Galaxy M56 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Vivo V50e में 5600mAh की बड़ी बैटरी है और यह 90W की सुपरफास्ट चार्जिंग ऑफर करता है। तो चार्जिंग और बैटरी बैकअप के लिहाज़ से Vivo एक कदम आगे है।


कीमत: कौन देता है ज़्यादा वैल्यू?

Samsung Galaxy M56 5G vs Vivo V50e की कीमत की बात करें तो, Galaxy M56 की शुरुआती कीमत ₹27,999 है जबकि Vivo V50e का बेस वेरिएंट ₹26,999 में मिल रहा है। दोनों ही फोन्स अपनी-अपनी जगह पर वैल्यू फॉर मनी हैं।

Samsung Galaxy M56 5G vs Vivo V50e में कौन है बेहतर?

अगर आप एक बैलेंस्ड स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें दमदार कैमरा, लंबी बैटरी और स्टाइलिश लुक हो तो Vivo V50e आपके लिए एक शानदार विकल्प है। लेकिन अगर आपका फोकस बेहतर डिस्प्ले प्रोटेक्शन, One UI एक्सपीरियंस और ऑलराउंड परफॉर्मेंस पर है, तो Samsung Galaxy M56 5G एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

Visit Home Page https://yuvapress.com/