शिल्पा सेठी (Shilpa Sethi) बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 17 में भारतीय मूल की अमेरिकी एडल्ट कंटेंट क्रिएटर शिल्पा शेट्टी की एंट्री की खबर ने हलचल मचा दी है। सनी लियोन और पामेला एंडरसन के बाद, शिल्पा सेठी बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने वाली अगली मजबूत वयस्क सामग्री स्टार होंगी। शिल्पा सेठी अपने बोल्ड कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शिल्पा सेठी के 9.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
शिल्पा सेठी बिग बॉस 17 की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट होंगी
अगर ये खबरें सच साबित होती हैं तो मॉडल और एक्ट्रेस शिल्पा सेठी बिग बॉस 17 में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की सूची में सबसे बोल्ड होंगी। कंटेंट क्रिएटर शिल्पा सेठी को लोग सोशल मीडिया पर मिस सेठी के नाम से जानते हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से अपने फैंस को हैरान कर देती हैं। मॉडल और एक्ट्रेस शिल्पा सेठी एक प्लस साइज मॉडल हैं। वह अपने अनोखे अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। उनके अनोखे लुक के लाखों दीवाने हैं।
शिल्पा सेठी टिक-टॉक से मशहूर हुईं
शिल्पा सेठी उन कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं, जिनका सफर टिकटॉक की दुनिया से शुरू हुआ। बाद में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। यहां भी उन्हें जबरदस्त फैन फॉलोइंग मिली। शिल्पा सेठी अपनी बोल्ड इमेज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। शिल्पा सेठी कई मैगजीन कवर का हिस्सा रह चुकी हैं। उनके अलग अंदाज ने उन्हें एक लोकप्रिय मॉडल बना दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस शिल्पा सेठी हीरोइन बनना चाहती हैं। वह अपने बोल्ड अवतार से अभी से ही फैंस के दिलों को धड़कना शुरू कर चुकी हैं।