भारत में लॉन्च हुई Skoda Kodiaq 2025, जो अब टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मेरिडियन जैसी गाड़ियों को दे रही सीधी टक्कर। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल्स।
Skoda Kodiaq 2025 ने भारत में दमदार एंट्री ले ली है और इसके साथ ही SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल मच गई है। इस सेकंड जेनरेशन एसयूवी को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है – Sportline और Laurin & Klement (L&K)। इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमश: ₹46.89 लाख और ₹48.69 लाख रखी गई है।
जबरदस्त कॉम्पटीशन में Skoda Kodiaq 2025
Skoda ने इस बार Kodiaq को CKD (Completely Knocked Down) यूनिट के रूप में लॉन्च किया है, यानी इसे भारत में असेम्बल किया जाएगा। यह SUV अब सीधा मुकाबला करती है Toyota Fortuner, Jeep Meridian, Volkswagen Tiguan R-Line, और Nissan X-Trail जैसी प्रीमियम SUVs से। बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं और डिलीवरी 2 मई 2025 से शुरू होने वाली है।
इंजन और परफॉर्मेंस में जबरदस्त पावर

Skoda Kodiaq 2025 में वही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे 7-स्पीड DSG (DCT) ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। टॉर्क आउटपुट 320Nm ही है, लेकिन अब पावर 204bhp हो गई है जो पिछले वर्जन से 14bhp ज्यादा है।
यह SUV All Wheel Drive (AWD) सिस्टम के साथ आती है और कंपनी का दावा है कि ये 14.86 km/l की ARAI सर्टिफाइड माइलेज देती है।
नया डिजाइन, ज्यादा अट्रैक्टिव लुक
Skoda Kodiaq 2025 के एक्सटीरियर में काफी बदलाव किए गए हैं। नया sleek और aggressive लुक दिया गया है।
- फ्रंट में अब अपडेटेड LED DRLs हैं जो ग्रिल तक फैली हैं।
- नया बंपर, और मस्कुलर बोनट इसे और बोल्ड लुक देते हैं।
- C-शेप टेललैंप्स को अब लाइट बार से जोड़ा गया है।
- L&K वेरिएंट में नई 18-इंच की अलॉय व्हील्स हैं जबकि Sportline वेरिएंट में ब्लैक ग्रिल, ब्लैक अलॉय व्हील्स और डार्क थीम फिनिश मिलती है।
- SUV की लंबाई 59mm बढ़ा दी गई है, हालांकि चौड़ाई, ऊंचाई और व्हीलबेस में कोई बदलाव नहीं है।
अंदर से भी पूरी तरह नया अनुभव

Skoda Kodiaq 2025 के इंटीरियर को मॉडर्न और लग्ज़री टच दिया गया है।
- नया डैशबोर्ड अब 13-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लिए हुए है।
- साथ ही 10-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है जिसमें नेविगेशन इंटीग्रेटेड है।
फीचर्स जो इसे बनाते हैं प्रीमियम
- 13-स्पीकर Canton साउंड सिस्टम
- वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
- पैनोरमिक सनरूफ
- 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- सेकेंड रो में स्लाइडिंग और रीक्लाइनिंग सीट्स
- मेमोरी फंक्शन के साथ पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स
- हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स विद मसाज (L&K वेरिएंट)
- 360-डिग्री कैमरा
- 9 एयरबैग्स और बहुत कुछ।
Visit Home Page https://yuvapress.com/








