Yuva Press

Sonakshi-Zaheer Wedding: दुल्हन की तरह सजा ‘रामायण’, सोनाक्षी ने हाथ पर सजाई जाहिर के नाम की मेहंदी

MixCollage 21 Jun 2024 10 24 PM 5477 1718988861801 1718988880894

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी से जुड़े हर अपडेट जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सोनाक्षी के हाथ में होने वाले पतिदेव जहीर के नाम की मेंहदी भी लग चुकी है। पिछले दिनों अफवाहें थीं कि अभिनेत्री का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं है। ऐसे में वह शादी में शामिल नहीं होंगे। इन खबरों पर विराम लगाते हुए हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा को जहीर के घर पर देखा गया था।

sonakshi shatrughan 1719022408166 1719022415360

इसके बाद अब उनका बंगला ‘रामायण’ भी दुल्हन की तरह सज चुका है। जहीर और सोनाक्षी की शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का जुहू स्थित बंगला सजाया गया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोनाक्षी और जहीर 23 जून को मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में अपनी शादी का रिसेप्शन देने के लिए तैयार हैं। एक ओर बांद्रा में शादी का जश्न चल रहा है, वहीं दूसरी ओर सोनाक्षी के बहुमंजिला घर की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

सोनाक्षी के हाथों पर सजी जाहिर के नाम की मेहंदी

n5p5uoq8 sona 625x300 22 June 24

शत्रुघ्न सिन्हा का बंगला सजावटी स्ट्रिंग लाइट्स से जगमगा रहा है। फैंस को ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। इसी बीच सोनाक्षी की मेहंदी सेरेमनी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें शुक्रवार को मुंबई में हुई मेहंदी सेरेमनी में जहीर इकबाल के साथ पोज देती हुई दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थी। तस्वीर में दोनों परिवार और करीबी दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

शादी को लेकर अभिनेता की नाराजगी दूर

वहीं, सोनाक्षी के पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में पुष्टि की है कि सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी को लेकर उनके परिवार में कुछ तनाव था। हालांकि, दिग्गज अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब सभी तनाव दूर हो गए हैं और वे ठीक हैं। उन्होंने कहा, ‘शादी के रिसेप्शन में हम सभी 23 जून की शाम को शामिल होंगे।’

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage date

उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार से किसी ने भी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा। कुछ मीडिया आउटलेट्स सिर्फ अनुमान लगा रहे हैं। एक निजी पारिवारिक मामले को बहुत ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। शादियां सबके घर होती हैं। शादी से पहले झगड़े होना भी आम बात है। अब हम सब ठीक हैं। जो भी तनाव था, वो सब खत्म हो गया है। हर शादी में ये सब होता ही है। सिर्फ इसलिए कि वह शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि सोनाक्षी को वो नहीं मिल सकता, जो वो चाहती हैं। हम लोग 23 जून को बहुत मजे करेंगे।’