Yuva Press

Sonu Nigam ने धोए आशा भोसले के पैर, लॉन्च हुई बायोग्राफी ‘स्वरस्वामिनी आशा’

de13760e5bc462b192ba7b998796ddb31a3e6c6901680011a242cf2e560dfae1.0 1

Sonu Nigam: मशहूर गायिका आशा भोसले की जीवनी ‘स्वरस्वामिनी आशा’ का शुक्रवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में विमोचन किया गया। इस अवसर पर सोनू निगम ने मंच पर गुलाब की पंखुड़ियों से आशा भोसले के पैर धोकर उनका सम्मान किया। उन्होंने आशा ताई के पैर चूमे और उन्हें माथे से लगाया। आशा भोसले ने इस प्यार और सम्मान के लिए सोनू का आभार भी जताया।

पहले सिर्फ लताजी और आशा ताई ही सीखती थीं

25fbc61a2277d58b28074855895ab7d9fe0c843b147c3e725b4b2fa3a44f5f90.0

इस अवसर पर सोनू निगम ने कहा, ‘आजकल सोशल मीडिया पर गायन सीखने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन पहले सिर्फ लताजी और आशाजी ही सीखने के लिए थीं। उन्होंने पूरी दुनिया को गायन सिखाया है। हमने आशा ताई से बहुत कुछ सीखा है। इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।’

जैकी श्रॉफ समेत कई सेलेब्स हुए शामिल

de13760e5bc462b192ba7b998796ddb31a3e6c6901680011a242cf2e560dfae1.0

सोनू के अलावा इस बुक लॉन्चिंग कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ और सुरेश वाडकर और सुदेश भोसले जैसे गायक भी शामिल हुए। इसके अलावा आशा भोसले के भाई हृदयनाथ मंगेशकर समेत परिवार के कई सदस्य भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे। उन्होंने आशा भोसले की जीवनी का विमोचन किया। इस किताब में 90 लेखकों की रचनाओं के अलावा आशा भोसले की कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी हैं।