Yuva Press

अपने ही भाई के बच्चों की मां बनी गई थी श्रीदेवी, लोगों ने सुनाई थी खरी खोटी 

7894ad020ca61abdf207224966c5166eb785ee755134bd50735aee15fae250e5.0

श्रीदेवी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनकी खूबसूरती के जलवे सबने देखे हैं। 80 और 90 के दशक में श्रीदेवी से खूबसूरत अभिनेत्री कोई और नहीं थी और हर कोई यही कहता था कि अगर श्रीदेवी साड़ी में जलवा बिखेरती हैं तो उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। यही वजह है कि जितेंद्र हो या मिथुन चक्रवर्ती, इन सभी मशहूर अभिनेताओं का दिल श्रीदेवी के लिए तेजी से धड़कने लगा था और हर कोई किसी भी कीमत पर श्रीदेवी से शादी करना चाहता था, परंतु 1996 में जब श्रीदेवी ने इन मशहूर अभिनेताओं को छोड़कर बोनी कपूर से शादी कर ली थी। चलिए आपको बताते है कि जब श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी करने का ऐलान किया था तो लोगों को इस बात पर इतनी आपत्ति क्यों थी और लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी भी सुनाई थी।

 

श्रीदेवी ने बांधी थी बोनी कपूर को राखी

d92dde520318169e675f824e041426fc09d181b7843c6c0673b4e30f19171fb5.0

बता दे कि साल 1996 में जब श्रीदेवी ने ऐलान किया कि वो बोनी कपूर की दुल्हनिया बनने जा रही हैं तो किसी को भरोसा ही नहीं हुआ था। ऐसा इसलिए क्योंकि एक समय जब बोनी कपूर फिल्मों का निर्देशन कर रहे थे, तब श्रीदेवी की मिथुन चक्रवर्ती से नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। मिथुन चक्रवर्ती खुद नहीं चाहते थे कि बोनी कपूर और श्रीदेवी एक-दूसरे से शादी करें और इसीलिए मिथुन चक्रवर्ती ने श्रीदेवी को बोनी कपूर को राखी बांधने के लिए मजबूर किया था। इसी वजह से बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच भाई-बहन का रिश्ता था, मगर 1996 में श्रीदेवी ने सभी रिश्तों को हटाकर बोनी कपूर को राखी बांधी थी। आइए आपको बताते हैं कि श्रीदेवी ने मजबूरी में बोनी कपूर से शादी क्यों की?

 

यह वजह थी शादी करने की

2bdd8c6dc645501e48c8230776c97d7eec752ded3804b246fc1e5a51aa7880d4.0

आपको बता दे कि जब श्रीदेवी ने मशहूर अभिनेताओं को छोड़कर बोनी कपूर से शादी की थी, तब लोग बहुत हैरान थे कि इस अभिनेत्री ने बोनी कपूर से शादी क्यों की? परंतु हम आपको बता दें कि इसके 2 बड़े कारण थे। पहला सबसे बड़ा कारण यह था कि श्रीदेवी के बुरे समय में बोनी कपूर ने उन्हें खूब आर्थिक सहयोग दिया और कर्ज चुकाने में उनकी मां की काफी मदद करी थी। इतना ही नहीं, इसके बाद जब बोनी कपूर और श्रीदेवी की नजदीकियां बढ़ीं, उसी समय श्रीदेवी बिना शादी के मां बनने वाली थीं और इसी वजह से उन्होंने बिना समय गंवाए बोनी कपूर से शादी करने का फैसला किया था। काफी समय तक इस शादी की चर्चा लोगों में रही कि जिसके हाथ में श्रीदेवी ने राखी बांधी थी, उसी इंसान से उन्होंने आगे शादी करी।