Suji Halwa: अगर आपका भी कुछ मीठा और लाजवाब खाने का मन है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं suji Halwa की आसान रेसिपी कई बार लोगों को शिकायत होती है कि वह उनका हलवा चिपचिपा या कड़ा बनता हैं तो इस बार ऐसी शिकायत आपको नहीं होगी.आज हम आपको बेहद कम समय में बनने वाले सूजी के स्वादिष्ट दानेदार रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं.इस टिप से आपका Suji Ka Halwa बेहद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ दानेदार भी बनेगा. तो चलिए बिना देरी किए फटाफट जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में –

आवश्यक सामग्री (Suji Halwa)
200 ग्राम सूजी
4 कप पानी
देशी घी
5-6 इलाइची
ड्राई फ्रूट्स कटे हुए
200 ग्राम चीनी

बनाने की विधि
स्टेप 1
Suji ka Halwa बनाने के लिए आपको सबसे पहले आप एक
कढ़ाई लें लीजिए और इसे गर्म होने के लिए रख दीजिए.
स्टेप 2
अब कढ़ाई में देशी घी डालकर इसमें सूजी डालकर अच्छे से भून लीजिए.जब यह भूनकर थोड़ा-थोड़ा लाल हो जाए तो इसमें चीनी और इलाइची डालकर मिक्स कर लीजिए.

स्टेप 3
अब आप इसे ड्राई फ्रूट्स और पानी डालकर पकने के लिए छोड़ दीजिए.अब इसे ढककर 5 मिनट के लिए छोड़ दीजिए.
स्टेप 4
ऐसा करने के बाद आप गैस को बंद कर दीजिए और हलवे को ठंडा होने तक मिला लीजिए. बस कुछ ही मिनटों में आपका गर्मागर्म स्वादिष्ट हलवा हो गया है तैयार.
ये भी पढ़ें :Hair care: बालों को मजबूत करने के साथ ही तेज़ी से बढ़ाएगा ये हेयर मास्क, ऐसे करें तैयार








