Suji Idli: इडली साउथ की बेहद मशहूर डिश है और इसे वहां बहुत पसंद भी किया जाता है.ऐसे में Suji Idli नाश्ते के लिए बेहद हेल्दी और स्वादिष्ट आप्शन है. आप इसे घर पर आसान तरीके के इंस्टेंट बना सकते हैं और स्पेशली यह बच्चों को बहुत पसंद आएगा. तो चलिए फिर देर किस बात कि फटाफट आपके साथ शेयर करते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में –

आवश्यक सामग्री (Suji Idli)
एक कप सूजी
आधा कप पानी
एक छोटा चम्मच नमक
आधा छोटा चम्मच फ्रूट साल्ट
आधा कप दही
तेल

बनाने की विधि
Suji Idli की बेहतरीन रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े बर्तन में सूजी ले लेना है और इसमें दही और जरूरत के मुताबिक पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लेना है.
अब इसे आपको 15-20 मिनट के लिए ढककर रख देना है जिससे सूजी अच्छे से फूल जाएं.
सूजी के फूल जाने के बाद इसमें नमक और फ्रूट साल्ट डालें और इन्हें भी अच्छी तरह मिला लेना है और अब इडली मोल्ड को तेल से अच्छी तरह ग्रीस कर लेना है.

इसके बाद सूजी के बैटर को इडली मोल्ड में भरना है.अब बैटर भरने के बाद मोल्ड को इडली स्टीमर में रखकर 10-12 मिनट तक स्टीम कर लेना है.
इसके बाद स्टीमर खोलकर चेक करें कि इडली पक गई है या नहीं. पकने के बाद इडली को मोल्ड से बाहर निकाल लेना है
बस कुछ ही स्टेप्स में आपकी स्वादिष्ट और एकदम सॉफ्ट सूजी इडली बनकर तैयार है. आप इसे
इडली को नारियल की चटनी या सांभर के साथ सर्व करे.
ये भी पढ़ें:Chilla: नाश्ते में झटपट से तैयार करें आटे का चीला, पढ़ें आसान रेसिपी








