Yuva Press

Sunil Shetty को हुआ था मुस्लिम लड़की से प्यार, परिवार को मनाने के लिए 9 साल पापड़ बेलने के बाद रचाई शादी!

Sunil Shetty Love Story: अथिया शेट्टी की शादी हुए अभी कुछ ही महीने हुए है। अथिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बता दें कि अथिया शेट्टी की लव मैरिज क्रिकेटर केएल राहुल से हुई थी। लेकिन बेटी की लव स्टोरी के साथ-साथ अब पिता की लव स्टोरी भी सुर्खियों में आ गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की। सुनील शेट्टी ने भी 31 साल पहले एक मुस्लिम लड़की से शादी की थी, लेकिन उनकी प्रेम कहानी कई मन्नतों के साथ पूरी हुई, जिसके बारे में हम आज आपको बताएंगे…

एक मुस्लिम लड़की को दिल दे बैठे थे सुनील शेट्टी

sunil shetty jpg

सुनील शेट्टी अपने समय के बेहद लोकप्रिय स्टार रहे हैं। उन्होंने 110 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पहले उन्होंने साउथ फिल्मों में काम किया, फिर बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करना शुरू किया और सफलता के शिखर पर पहुंच गये। लेकिन उनकी निजी जिंदगी किसी से छुपी नहीं है। हिंदू होने के बावजूद सुनील शेट्टी को एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो गया और 9 साल के लंबे इंतजार के बाद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

काफी फिल्मी है सुनील शेट्टी की लव स्टोरी

1040233 08mana shetty exhibition1 1

सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था, ”जब मैंने पहली बार माना को देखा तो मुझे पहली नजर में ही माना पसंद आ गई थी। जिसके बाद उनसे दोस्ती करने के लिए मैने उनकी बहन से दोस्ती की ओर बहन के बहाने माना से मुलाकात की। हमारी प्रेम कहानी शुरू तो हुई लेकिन प्यार को मुकम्मल होने में काफी वक्त लग गया।

लंबे अरसे के बाद हुई सुनील शेट्टी की शादी

26 01 2023 kl athiya wedding unseen photos sdijdfnbhgnz 23309589 1

दरअसल माना के पिता गुजराती मुस्लिम थे और मां पंजाबी थीं और वह खुद साउथ से ताल्लुक रखती थीं। दोनों का धर्म बिल्कुल विपरीत था, दोनों की जीवनशैली एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थी और सबसे बड़ी प्रार्थना थी दोनों परिवारों को सुखी विवाह के लिए राजी करना। सुनील शेट्टी के लिए ये सब बहुत मुश्किल था। लेकिन 9 साल की लव स्टोरी के बाद आखिरकार दोनों ने शादी कर ली।

शादी के लिए कैसे राजी हुआ परिवार

Mana Shetty with her Husband Daughter and Son 1

सुनील शेट्टी ने 9 साल तक कभी भी अपनी लव लाइफ का जिक्र अपने घर में नहीं किया क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं परिवार इस रिश्ते को नामंजूर न कर दे। लेकिन एक दिन माना सुनील शेट्टी पिता के साथ कार में चली गईं। इसी बीच दोनों परिवारों की बातचीत शुरू हुई और 9 साल की प्रेम कहानी 1991 में शादी के बंधन में बंध गई। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, एक बेटी जिसका नाम अथिया शेट्टी और एक बेटा है जिसका नाम अरहान शेट्टी है।