सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी हुए अभी कुछ ही महीने हुए है। अथिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बता दें कि अथिया शेट्टी की लव मैरिज क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) से हुई थी। लेकिन बेटी की लव स्टोरी के साथ-साथ अब पिता की लव स्टोरी (Sunil Shetty Love Story) भी सुर्खियों में आ गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुनील शेट्टी की। सुनील शेट्टी ने भी 31 साल पहले एक मुस्लिम लड़की से शादी की थी, लेकिन उनकी प्रेम कहानी कई मन्नतों के साथ पूरी हुई, जिसके बारे में हम आज आपको बताएंगे…
एक मुस्लिम लड़की के इश्क ने सुनील शेट्टी ने बेले पापड़!
सुनील शेट्टी अपने समय के बेहद लोकप्रिय स्टार रहे हैं। उन्होंने 110 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पहले उन्होंने साउथ फिल्मों में काम किया, फिर बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करना शुरू किया और सफलता के शिखर पर पहुंच गये। लेकिन उनकी निजी जिंदगी किसी से छुपी नहीं है। हिंदू होने के बावजूद सुनील शेट्टी को एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो गया और 9 साल के लंबे इंतजार के बाद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।
कैसे हुआ सुनिल शेट्टी को प्यार?
सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था, ”जब मैंने पहली बार माना को देखा तो मुझे पहली नजर में ही माना पसंद आ गई थी। जिसके बाद उनसे दोस्ती करने के लिए मैने उनकी बहन से दोस्ती की ओर बहन के बहाने माना से मुलाकात की। हमारी प्रेम कहानी शुरू तो हुई, लेकिन प्यार को मुकम्मल होने में काफी वक्त लग गया।
9 साल के बाद हो पाई सुनील शेट्टी की शादी!
दरअसल माना के पिता गुजराती मुस्लिम थे और मां पंजाबी थीं और वह खुद साउथ से ताल्लुक रखती थीं। दोनों का धर्म बिल्कुल विपरीत था, दोनों की जीवनशैली एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थी और सबसे बड़ी प्रार्थना थी दोनों परिवारों को सुखी विवाह के लिए राजी करना। सुनील शेट्टी के लिए ये सब बहुत मुश्किल था। लेकिन 9 साल की लव स्टोरी के बाद आखिरकार दोनों ने शादी कर ली।