Yuva Press

SUVs under Rs 8 Lakh: हैचबैक को भी टक्कर देती हैं ये शानदार SUV, कीमत भी 8 लाख रुपये से कम

SUVs under Rs 8 lakh

SUVs under Rs 8 Lakh: देश में सबसे कम कीमत वाली कारें बिकती हैं। इनमें (SUV Segment) की गाड़ियों की डिमांड हैचबैक से ज्यादा है। इस खबर में हम आपको मारुति, टाटा, महिंद्रा, रेनो समेत कुछ कंपनियों की ऐसी शानदार एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं। जिन्हें आठ लाख रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Renault Kiger

1000031862

देश की सबसे सस्ती एसयूवी रेनो की ओर से पेश की जाती है। कंपनी की ओर से पेश की गई काइगर को महज 5.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में कंपनी अपने RXE 1.0L ENERGY MT वेरिएंट को बिक्री के लिए उपलब्ध कराती है। जिसमें एक लीटर का इंजन दिया गया है, जो इसे 72 पीएस की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसके साथ ही इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। खास बात यह है कि इसे सेफ्टी के लिए फोर-स्टार रेटिंग मिली है।

Nissan Magnite

1000031864

निसान भी बेहद कम कीमत पर मैग्नाइट एसयूवी उपलब्ध कराती है। निसान द्वारा पेश की गई मैग्नाइट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत भी 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कीमत पर इसका MT XE वेरिएंट खरीदा जा सकता है। जिसमें कंपनी एक लीटर का इंजन उपलब्ध कराती है, जो इसे 72 पीएस की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसके साथ ही इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। खास बात यह है कि इसे सेफ्टी के लिए फोर-स्टार रेटिंग भी मिली है।

Tata Punch

1000031865

टाटा पंच भी कम कीमत पर उपलब्ध है। यह एसयूवी महज 6.13 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इस कीमत पर इसका प्योर वेरिएंट उपलब्ध है। सुरक्षा के मामले में इसे पूरे पांच स्टार मिले हैं। इसमें कंपनी ने 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया है। जो इसे 87.8 पीएस और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है।

Hyundai Exter

1000031866

हुंडई एक्सटर जैसी एसयूवी भी कम कीमत पर उपलब्ध कराती है। कंपनी ने इस एसयूवी को भी 6.13 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इस कीमत पर इसका 1.2 लीटर कापा पेट्रोल 5-स्पीड मैनुअल एक्सटर-ईएक्स वेरिएंट खरीदा जा सकता है। जिसमें कंपनी 1.2 लीटर क्षमता का कापा पेट्रोल इंजन देती है। जिससे इसमें 83 पीएस और 113.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

Maruti Fronx

1000031868

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति भी फ्रैंकॉक्स एसयूवी को आठ लाख रुपये से कम कीमत पर लेकर आती है। इस एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कीमत पर इसका सिग्मा 1.2 5एमटी ईएसपी वेरिएंट खरीदा जा सकता है। इसमें कंपनी 1.2 लीटर क्षमता का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन देती है। जिससे इसमें 89.73 पीएस और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

Kia Sonet

1000031869

सोनेट को भी किआ ने किफायती एसयूवी के तौर पर पेश किया है। इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कीमत पर इसका HTE वेरिएंट खरीदा जा सकता है। जिसमें कंपनी स्मार्टस्ट्रीम G1.2 5MT इंजन देती है, जो इसे 61 kW की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है।

Hyundai Venue

1000031870

हुंडई की ओर से एक और एसयूवी को आठ लाख रुपये से कम कीमत पर पेश किया गया है। कंपनी ने वेन्यू को 7.95 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। जिसमें इसका 1.2 लीटर कापा पेट्रोल 5-स्पीड मैनुअल VENUE – E खरीदा जा सकता है। इस वेरिएंट में कंपनी ने 1.2 लीटर कापा पेट्रोल इंजन दिया है। जो इसे 83 PS और 113.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है।

Mahindra XUV 3XO

1000031871

महिंद्रा की बेहतरीन एसयूवी XUV 3XO को हाल ही में 8 लाख रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया गया है।  कंपनी इस एसयूवी को 7.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पेश करती है। इस कीमत पर कंपनी इसका MX1 वेरिएंट लेकर आती है। जिसमें 1.2 लीटर की क्षमता वाला एम स्टालिन टर्बो चार्ज्ड मल्टीपॉइंट फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। जिससे एसयूवी को 82 किलोवाट की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।