Yuva Press

अनुपम खेर निभाएंगे ‘Tanvi The Great’ में कर्नल प्रताप रैना का किरदार, नया पोस्टर हुआ जारी

अनुपम खेर निभाएंगे 'Tanvi The Great' में कर्नल प्रताप रैना का किरदार, नया पोस्टर हुआ जारी

अनुपम खेर की डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘Tanvi The Great’ का पोस्टर हुआ रिलीज़। जानें फिल्म की कास्ट, कहानी और रिलीज़ से जुड़ी खास बातें।

मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आगामी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘Tanvi The Great’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर कर्नल प्रताप रैना की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। यह फिल्म न केवल उनके निर्देशन की पहली फिल्म है, बल्कि इसमें उन्होंने खुद ही अपने किरदार की कहानी भी लिखी है।


अनुपम खेर ने शेयर किया नया पोस्टर

अनुपम खेर ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘Anupam Kher Studio’ के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कर्नल प्रताप रैना का पोस्टर शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “TANVI THE GREAT के ACTORS: चार दशकों से, अनुपम खेर ने भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में हमें हंसाया, रुलाया और अनगिनत यादगार परफॉर्मेंस दी हैं। अब वह एक ऐसे किरदार में नज़र आएंगे, जिसकी कहानी उन्होंने खुद लिखी है।”

पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, “प्रस्तुत है कर्नल प्रताप रैना… जो अपनी खामोशी से शब्दों से ज्यादा बोलता है। लेकिन जब कोई उसके जीवन में प्रवेश करता है, जिसकी खामोशी की अपनी परिभाषा होती है, तब उनकी दुनिया हिल जाती है। कभी यह आपको हंसाता है और कभी आपकी आंखें नम कर जाता है। कर्नल प्रताप रैना और तन्वी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।”

image 84


नासिर का किरदार भी हुआ रिवील

हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने एक और पोस्टर जारी किया जिसमें नासिर का किरदार ‘ब्रिगेडियर राव’ के रूप में पेश किया गया। अनुपम खेर ने पोस्ट में नासिर के प्रति सम्मान जताते हुए लिखा, “भले ही #NasserSir मुझसे छोटे हैं, लेकिन उनके शानदार फिल्मी करियर की वजह से ‘SIR’ अपने आप जुड़ जाता है। उनका अभिनय ग्राफ और फिल्मों की सूची हर एक्टर का सपना होती है।”


फिल्म की स्टार कास्ट और विशेषताएँ

‘Tanvi The Great’ में कई बड़े सितारे नज़र आएंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • करण टैकर: ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ में नज़र आ चुके करण इस फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं।
  • शुभांगी दत्त: फिल्म में शुभांगी का भी डेब्यू होगा।
  • बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, और अरविंद स्वामी: ये दिग्गज कलाकार भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे।
  • गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्टर इयान ग्लेन भी फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का म्यूज़िक और प्रोडक्शन

फिल्म का साउंड डिज़ाइन ऑस्कर विजेता रसूल पुकुट्टी ने किया है, जो ‘Slumdog Millionaire’ के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा फिल्म का म्यूज़िक एम एम कीरवानी ने तैयार किया है, जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

‘Tanvi The Great” को Anupam Kher Studios ने NFDC के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का प्रीमियर प्रतिष्ठित Cannes Film Festival में Marche du Film के अंतर्गत होने वाला है।


रिलीज़ डेट का इंतज़ार

फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की रिलीज़ डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन इसके पोस्टर्स और स्टार कास्ट की अनाउंसमेंट से फैन्स में उत्साह बढ़ गया है।

Visit Home Page https://yuvapress.com/