भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा भी तेज हो गई है। ग्राहकों को कुछ नया देने के लिए कंपनियां अब SUV-Coupe बॉडी टाइप को पेश कर रही हैं। इसी सेगमेंट में टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने Tata Curvv EV और Mahindra BE 6 को लॉन्च किया है। हालांकि, दोनों का बॉडी स्टाइल भले ही एक जैसा हो, लेकिन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में ये एक-दूसरे से काफी अलग हैं। आइए जानते हैं Tata Curvv EV vs Mahindra BE 6 की तुलना में कौन ज्यादा दमदार साबित होता है।
Tata Curvv EV vs Mahindra BE 6: डाइमेंशन्स

अगर साइज की बात करें तो Tata Curvv EV की लंबाई 4,210 mm, चौड़ाई 1,810 mm और ऊंचाई 1,637 mm है। इसका व्हीलबेस 2,560 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 186 mm है।
वहीं, Mahindra BE 6 थोड़ा बड़ा है, जिसकी लंबाई 4,371 mm, चौड़ाई 1,907 mm और ऊंचाई 1,627 mm है। इसका व्हीलबेस 2,775 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 207 mm है।
हालांकि, Tata Curvv EV का साइज थोड़ा छोटा है, लेकिन यह ज्यादा बूट स्पेस (500 लीटर) और 11.5 लीटर के फ्रंक के साथ आता है। दूसरी ओर, Mahindra BE 6 में 455 लीटर का बूट स्पेस और 45 लीटर का फ्रंक स्टोरेज मिलता है।
Tata Curvv EV vs Mahindra BE 6: बैटरी और रेंज
Tata Curvv EV में फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं –
- 45 kWh बैटरी – 430 किमी रेंज
- 55 kWh बैटरी – 502 किमी रेंज
वहीं, Mahindra BE 6 को स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है, जो रियर-व्हील ड्राइव के साथ आता है। इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं –
- 59 kWh बैटरी – 535 किमी रेंज
- 79 kWh बैटरी – 682 किमी रेंज
महिंद्रा BE 6 की छोटी बैटरी भी Tata Curvv EV की बड़ी बैटरी से ज्यादा रेंज देती है। इसके अलावा, चार्जिंग की बात करें तो दोनों में 7.2 kW AC चार्जर का ऑप्शन मिलता है, लेकिन BE 6 में 11.2 kW AC चार्जर का एडवांस फीचर दिया गया है।
Tata Curvv EV vs Mahindra BE 6: परफॉर्मेंस और पावर

Tata Curvv EV का पावर आउटपुट BE 6 की तुलना में थोड़ा कम है।
- Tata Curvv EV: 150 hp से 167 hp तक की पावर और 215 Nm टॉर्क
- Mahindra BE 6: 231 hp से 286 hp तक की पावर और 380 Nm टॉर्क
स्पष्ट है कि Mahindra BE 6 ज्यादा पावरफुल है और बेहतर टॉर्क भी प्रदान करता है।
Tata Curvv EV vs Mahindra BE 6: कीमत
- Tata Curvv EV की शुरुआती कीमत ₹17.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर ₹21.99 लाख तक जाती है।
- Mahindra BE 6 की कीमत ₹18.90 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी और इसका टॉप वेरिएंट ₹26.90 लाख तक जाएगा। हालांकि, महिंद्रा ने अभी बाकी वेरिएंट्स की कीमतों की घोषणा नहीं की है।