जून 2025 में लॉन्च होने वाली कारें ऑटो प्रेमियों के लिए जबरदस्त एक्साइटमेंट लेकर आ रही हैं। Tata Harrier EV, Mercedes-AMG GT 63, MG Cyberster जैसी लग्ज़री और इलेक्ट्रिक कारों की डिटेल देखें।
अगर आप भी कारों के शौकीन हैं और इस महीने कोई नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जून 2025 में लॉन्च होने वाली कारें आपकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा विकल्प लेकर आई हैं। इस महीने कई ऐसी गाड़ियाँ लॉन्च होने जा रही हैं जो ना सिर्फ लुक्स में शानदार हैं, बल्कि टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस में भी काफी आगे हैं। चलिए डालते हैं नज़र उन कारों पर जो इस महीने भारतीय सड़कों पर उतरने जा रही हैं।
Tata Harrier EV – लॉन्च डेट: 3 जून 2025

Tata Motors अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV को जून की 3 तारीख को लॉन्च करने वाली है। यह कार Harrier ICE मॉडल की डिजाइन लैंग्वेज को बरकरार रखते हुए कुछ EV-फोकस्ड अपडेट्स के साथ आएगी। एक चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा रेंज देने की उम्मीद की जा रही है, जिससे यह लॉन्ग ड्राइव के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है।
Mercedes-AMG G 63 Special Edition – लॉन्च डेट: 12 जून 2025
लक्ज़री SUV सेगमेंट में मर्सिडीज़ लेकर आ रही है अपना नया कलेक्टर्स एडिशन — AMG G 63। इसमें एक्सक्लूसिव ऑरेंज पेंट जॉब, कस्टमाइज्ड बैज और नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। इंटीरियर में भी यूनिक थीम देखने को मिल सकती है जो इसे रेगुलर G 63 से अलग बनाएगी।
Mercedes-AMG GT 63 और GT Pro – लॉन्च डेट: 26 जून 2025
जिन्हें स्पोर्ट्स कारों से प्यार है, उनके लिए भी जून महीना खास है। मर्सिडीज अपनी हाई-परफॉर्मेंस कारें GT 63 और GT Pro भारत में 26 जून को लॉन्च करने जा रही है। ये कारें 2020 के बाद भारत में GT बैज की वापसी करेंगी, जो कि मर्सिडीज़ के प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं।

MG Cyberster और MG M9 – संभावित लॉन्च: जून 2025
MG Motor इस महीने दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है — Cyberster और M9। ये दोनों कारें जनवरी 2025 में आयोजित Bharat Mobility Global Expo में पहली बार शोकेस की गई थीं।
Cyberster एक 2-डोर इलेक्ट्रिक रोडस्टर है जिसमें 77 kWh की बैटरी और डुअल-मोटर सेटअप दिया गया है। यह एक बार चार्ज करने पर 400+ किमी की रेंज दे सकती है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹50 लाख रहने की उम्मीद है।
दूसरी ओर, MG M9 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसमें 6 और 7 सीटर ऑप्शन मिल सकते हैं। इसकी अनुमानित कीमत ₹70 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है।
Visit Home Page https://yuvapress.com/








