Yuva Press

औरों में कहां दम था’ फिल्म का ‘जहां से चले’ गाना हुआ रिलीज, दर्शकों के दिलों को लेगा छू

IMG 20240717 WA0010

अपकमिंग मूवी ‘औरो में कहां दम था’ एक पेम कहानी पर आधारित है। ये फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं। और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म ने अपने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। चाहे वह ऑस्कर विजेता एम.एम. क्रीम द्वारा रचित संगीत हो या रोचक ट्रेलर जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

भावुक कहानी को गया है दर्शाया

IMG 20240717 WA0012

हाल ही में, निर्माताओं ने ‘जहां से चले’ का एक सुंदर वीडियो जारी किया है। यह वीडियो 23 साल बाद खोए हुए प्यार से मिलने की भावुक कहानी को दिखाता है। इसमें कृष्णा और वासु के बीच की भावनाओं और यादों को भी दिखाया गया है, जो वे एक दूसरे से दूर रहते हुए अनुभव करते हैं।

2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

IMG 20240717 WA0011

एम.एम. क्रीम द्वारा रचित इस गीत को सुनिधि चौहान और जुबिन नौटियाल ने गाया है। एनएच स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत ‘और कौन में दम था’ एक फ्राइडे फिल्मवर्क्स प्रोडक्शन है। जिसे नरेंद्र हिरावत, कुमार मंगत पाठक (पैनोरमा स्टूडियोज), संगीता अहीर और शीतल भाटिया ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।