BMW i5 M60 xDrive Bookings Open: BMW इंडिया ने (BMW i5) इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक कार भारत में पूरी तरह से निर्मित (CBU) वाहन के रूप में उपलब्ध होगी। आप इसे किसी भी BMW डीलरशिप या BMW ऑनलाइन शॉप से बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी मई 2024 से शुरू होगी। जो लोग पहले बुक करेंगे, उन्हें कार पहले मिलेगी।
फीचर्स

BMW i5 M60 xDrive में BMW M पावर और BMW i तकनीक का शानदार संयोजन देखने को मिल सकता है। BMW i5 M60 एक बार फुल चार्ज होने पर 516 किलोमीटर (WLTP) की रेंज दे सकती है। इसका पावरट्रेन 601bhp की पावर और 820Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह महज 3.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
आकर्षक डिजाइन और नई तकनीक के साथ देखने को मिलेगी

BMW ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, “हमें भारत में पहली बार BMW i5 M60 xDrive की प्री-लॉन्च बुकिंग की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है।” उनके मुताबिक BMW i5 M60 xDrive एक बेहतरीन कार है। यह आकर्षक डिजाइन, नवीन तकनीक और दमदार प्रदर्शन के साथ आएगा।
BMW Electric Luxury Car Segment में शामिल है ये कारें

विक्रम पावाह ने कहा, “बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया लगातार दो वर्षों से इलेक्ट्रिक लग्जरी कार सेगमेंट में अग्रणी रहा है, जो सबसे विविध पोर्टफोलियो पेश करता है, जिसमें बीएमडब्ल्यू i7, बीएमडब्ल्यू iX, बीएमडब्ल्यू i4, बीएमडब्ल्यू iX1 और मिनी SE शामिल हैं।” उन्होंने कहा, “पहली बार बीएमडब्ल्यू i5 M60 xDrive के लॉन्च के साथ, हम इलेक्ट्रिक वाहनों की अपनी बेहद विविध और अभिनव लाइनअप को और मजबूत करेंगे और भारतीय इलेक्ट्रिक लग्जरी कार सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की स्थिति को भी मजबूत करेंगे।”