Yuva Press

Bigg Boss 18 में हुई फाइट मचा बवाल, शहजादा धामी पर भड़कीं चुम दरांग

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला कन्ट्रोवर्सी से भरपूर बिग बॉस का 18 वा सीज़न शुरू हो चुका है.शो को शुरू होते ही बिग बॉस में झगड़ा भी शुरू हो गया. बता दें कि शो में पहले तजिंदर बग्गा और रजत दलाल एक-दूसरे से भिड़ गए और अब “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के शहजादा धामी भी लड़ते-भिड़ते दिखाई देते थे. दरअसल ,शहजादा धामी का नॉर्थ ईस्ट एक्ट्रेस चुम दरांग से जबरदस्त झगड़ा हो गया, जिसके चलते बात गाली-गलौज तक जा पहुंची. तो चलिए बिना देरी किए फटाफट जानते हैं कि Bigg Boss 18 के लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ हुआ खास –

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 में कंटेस्टेंट के बीच हुआ झगड़ा

कन्ट्रोवर्सी से भरपूर बिग बॉस का अठरवा सीज़न शुरू हो चुका है और शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा देखने को मिला. पहले बिग बॉस में तजिंदर बग्गा और रजत दलाल एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दिए और अब “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के शहजादा धामी भी लड़ते-भिड़ते दिखाई दिए. शहजादा धामी का नॉर्थ ईस्ट एक्ट्रेस चुम दरांग से जबरदस्त झगड़ा हो गया, जिसके चलते बात गाली-गलौज तक जा पहुच गई.

Bigg Boss 18

चटनी को लेकर भीड़े चुम और शहजादा

Bigg Boss 18 के लेटेस्ट एपिसोड में चुम दरांग ने नॉर्थ-ईस्ट की स्पेशल चटनी बनाई, जिसे खाकर शहजादा धामी को मिर्ची लगती है. वह कहते हैं- “मिर्ची लग रही है”. इस पर चुम कहती हैं- “इस चटनी से?” शहजादा चुम से पूछते हैं- “ये तुम्हारे उधर की है ना?” यह सुनते ही अभिनेत्री बुरी तरह भड़क उठती हैं और शहजादा से पूछती हैं- “तुम्हारा मतलब क्या है?” इसके बाद वह कहती हैं- “मैं इंडियन हूं और मुझे तुम्हारी इस बात से अपमानित महसूस हुआ.”

शहजादा कुछ कहते इससे पहले ही चुम एक्टर को गाली देने लगती हैं, जिस पर शहजादा को भी गुस्सा आ जाता है.शहाजादा चुम से कहते हैं- “तुम विक्टिम को कार्ड खेलने की कोशिश कर रही हो.” शहजादा धामी और चुम दरांग के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 18 का हिस्सा नहीं बनी निया शर्मा, फैंस से मांगा माफ़ी कहा -“मुझे……..”

अंजलि तिवारी Yuvapress में कंटेंट राइटर है.उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 4 वर्ष से अधिक का अनुभव है. पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइव शोज़ लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है. बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है. जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती हैं.