Yuva Press

Narendra Modi के इस खास दोस्त ने कहा दुनिया को अलविदा, बहां रहे सब आसूं

9a7a8049589fd37f962115f37fdafad1b655cb348ca9c1521ad8676d54c8c096.0

भारत के माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 15 अगस्त को लाल किले पर भव्य तरीके से झंडा फहराते हुए देखे गए। इस दौरान पूरे भारत की निगाहें नरेंद्र मोदी पर थीं क्योंकि उन्होंने जिस तरह से सबके सामने भाषण दिया वह लोगों को पसंद आया, मगर आजादी के कुछ ही पल बाद नरेंद्र मोदी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जिससे वह काफी दुखी हो गए हैं क्योंकि उन्होंने एक ऐसे शख्स को खो दिया है जो भारत को आगे बढ़ाने में बेहद अहम योगदान दे रहा था। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी हमेशा ऐसे लोगों को बढ़ावा देने का काम करते हैं जो जमीनी स्तर पर बेहतरीन काम करते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर नरेंद्र मोदी के साथ रहने वाले किस शख्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिससे उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं।

बिंदेश्वर पाठक ने दुनिया को कहा अलविदा

0b5f7648d8867ea9227697d0d1ba7072bb40cbc06842b1d4ab24fb4e798148d0.0

बता दे कि नरेंद्र मोदी के भारत को स्वच्छ बनाने के सपने को उनके खास आदमी बिंदेश्वर पाठक ने साकार किया है। बिंदेश्वर पाठक को टॉयलेट मैन ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने भारत के लिए हजारों सुलभ शौचालय बनवाए थे। इसी वजह से बिंदेश्वर पाठक को कई सरकारी सम्मान भी दिए गए और हर कोई उनकी उपाधि की सराहना करता नजर आया, मगर अब आजादी के तुरंत बाद उस महान शख्स के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि उन्होंने महज 80 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

इस कारण से छोड़नी पड़ी दुनिया

870772044f5f2df9859589edae1198a0818a272397916c60b680f16001faf726.0

नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में अहम योगदान देने वाले बिंदेश्वर पाठक के बारे में आजादी के अगले ही दिन जिस किसी को खबर मिली कि वे अब नहीं रहे, किसी को यकीन नहीं हो रहा है, मगर आपको बता दें कि ये बात पूरी तरह सच है और महज 80 साल की उम्र में इस शख्स ने आखिरी सांस ली है। हाल ही में ये जानकारी भी सामने आई है कि विंदेश्वर पाठक ने इस दुनिया को क्यों अलविदा कहा है। उनका इलाज करने वालों के मुताबिक, बिंदेश्वर पाठक की हृदय गति अचानक रुक गई और उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल सका, जिसके कारण 80 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।