Yuva Press

Bhumi Pednekar के साथ बचपन में हुई थी ये गलत हरकत, बयां किया अपना दर्द

images 5 5

अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। भूमि लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं, जिसके चलते वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘भक्त’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसे में भूमि इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच भूमि ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि 14 साल की उम्र में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

भूमि 14 साल की उम्र में हुई थी छेड़छाड़ की शिकार

images 4 5

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में भूमि पेडनेकर ने अपनी जिंदगी के उस काले दिन को याद किया, जहां 14 साल की उम्र में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। उस घटना के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह अभी तक उस घटना से बाहर नहीं निकल पाई हैं। घटना के बारे में एक्ट्रेस ने कहा- ‘उस वक्त बांद्रा में मेले लगते थे। मैं किशोर था, मेरी उम्र करीब 14 साल रही होगी। उस वक्त मैं अपने परिवार के साथ जा रहा था। मुझे पता था कि क्या हो रहा है। मैं उस घटना से अनजान नहीं था। मैं आगे चल रहा थी और कोई मेरी पीठ पर चुटकी काट रहा था। इस हरकत के बाद मैंने पीछे मुड़कर देखा, लेकिन भीड़ की वजह से मुझे समझ नहीं आया कि ये किसने किया है। किसी ने मुझे बार-बार गलत तरीके से छूने की कोशिश की। मैं अपने परिवार के साथ थी, वहां बहुत सारे लोग थे और बिल्डिंग में बच्चे भी थे, इसलिए मैंने इस घटना के बारे में किसी से कुछ नहीं कहा। लेकिन, इस घटना के बाद मैं सदमे में था।

भूमि को आखिरी बार ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में देखा गया था

bhumi pednekar indian actress bollywood actress black saree 2560x2560 6344 ezgif.com resize

जैसा कि हमने आपको बताया कि भूमि पेडनेकर आखिरी बार फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में नजर आई थीं। फिल्म की कहानी यौन शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर आधारित थी। इस फिल्म का निर्देशन रिया कपूर ने किया था। इस फिल्म में शहनाज गिल भी मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।