Renault SUV June 2024 Discount Offer: फ्रांस की प्रमुख कार निर्माता कंपनी (Renault) भारतीय बाजार में कारों और SUV पर धमाकेदार ऑफर दे रही है। मार्किट में एसयूवी की मांग बढ़ती ही जा रही हैं। सभी सबसे अच्छी और कम कीमत में मिल जाने वाली एसयूवी की तलाश में रहते हैं। ऐसे में हम आपके लिए बेहतरीन खबर लेकर आए है जिसमें आपको रेनॉल्ट की एसयूवी सस्ते कीमत पर मिलने वाली है। बता दें, इस खबर में आपको इसकी जानकारी मिलेगी कि जून 2024 में कंपनी किस वाहन पर कितना डिस्काउंट दे रही है।
कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है

Renault India जून 2024 में भारतीय बाजार में आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इस महीने ग्राहकों को 40,000 रुपये तक के ऑफर और डिस्काउंट दे रही है। जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल हैं।
किस पर कितना ऑफर

कंपनी भारतीय बाजार में तीन कारें पेश करती है। इनमें Kwid, Kiger और Triber शामिल हैं। जून 2024 के दौरान कंपनी तीनों पर डिस्काउंट और ऑफर दे रही है। इनमें सबसे ज्यादा डिस्काउंट Kwid और Kiger पर मिल रहा है।
Kwid पर क्या है ऑफर

Renault Kwid पर 40,000 रुपये तक की छूट और ऑफर दे रही है। कंपनी 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट, 10,000 रुपये का लॉयल कस्टमर बेनिफिट दे रही है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है।
Kiger पर क्या है ऑफर

कंपनी ने Kiger को कॉम्पैक्ट SUV के तौर पर पेश किया है। Kwid की तरह इस पर भी जून 2024 के दौरान अधिकतम 40 हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। कंपनी 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट, 10 हजार रुपये का लॉयल कस्टमर बेनिफिट दे रही है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है।
Triber पर भी मिल रहा है ऑफर

कंपनी ने Triber को MPV के तौर पर पेश किया है। इस MPV पर जून 2024 के दौरान अधिकतम 35 हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। इस MPV पर कंपनी इस महीने 10 हजार रुपये का कैश बेनिफिट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 10 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट दे रही है। बाजार में इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।








