Yuva Press

Top-5 कार ब्रांड जिसने फरवरी में भारत में मचाई धूम, देखें लिस्ट

Top-5 Car Brands In India In Feb 2024: फरवरी 2024 (Top 5 Cars) के कार बिक्री के आंकड़े सामने आ गए हैं। फरवरी के दौरान मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और टोयोटा बिक्री के मामले में टॉप-5 कार कंपनियां रहीं।

मारुति सुजुकी

1000019658

मारुति सुजुकी इस सूची में शीर्ष पर रही, इसने फरवरी में कुल 1,97,471 यूनिट्स की थोक बिक्री की है, जो साल-दर-साल 15% की वृद्धि है। एक साल पहले इसी अवधि में इसने 1,72,321 यूनिट्स बेची थीं।

हुंडई

हुंडई दूसरे स्थान पर रही, फरवरी में इसकी कुल बिक्री साल-दर-साल 4.5 प्रतिशत बढ़कर 60,501 यूनिट्स हो गई। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 57,851 यूनिट्स बेची थीं।

टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स तीसरे नंबर पर है, इसने फरवरी में कुल 51,321 पैसेंजर वाहन बेचे हैं जबकि फरवरी 2023 में इसने 43,140 पैसेंजर वाहन बेचे थे। बिक्री में साल-दर-साल 19% की वृद्धि हुई है।

महिंद्रा

महिंद्रा चौथे स्थान पर रही महिंद्रा ने फरवरी में घरेलू बाजार में 42,401 यात्री वाहन बेचे, जो पिछले साल फरवरी में बेची गई 30,358 इकाइयों की तुलना में साल-दर-साल 40 प्रतिशत अधिक है

टोयोटा

पांचवें स्थान पर रही टोयोटा ने फरवरी में 25,220 इकाइयों की बिक्री के साथ अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ मासिक थोक बिक्री दर्ज किया। बिक्री में साल-दर-साल 61 प्रतिशत की वृद्धि हुई।