TVS Apache RTR 310 2025 को ₹2.39 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। जानिए इसके सभी वेरिएंट्स, फीचर्स, इंजन स्पेसिफिकेशन और नए अपडेट।
TVS मोटर कंपनी ने भारत में अपनी पॉपुलर नेकेड स्पोर्ट्स बाइक का नया अवतार TVS Apache RTR 310 2025 लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने बाइक को न सिर्फ परफॉर्मेंस के लिहाज़ से अपग्रेड किया है बल्कि लुक्स और तकनीक के मामले में भी इसे पहले से ज्यादा आधुनिक और दमदार बनाया है। इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2,39,990 रखी गई है और यह कुल 5 वेरिएंट्स और 4 रंगों में उपलब्ध है।
TVS Apache RTR 310 2025 की वेरिएंट वाइज कीमतें:
- Base वेरिएंट – ₹2.40 लाख
- Top वेरिएंट – ₹2.57 लाख
- Dynamic Kit – ₹2.75 लाख
- Dynamic Pro Kit – ₹2.85 लाख
- Dynamic + Dynamic Pro – ₹3.03 लाख
रंगों की बात करें तो इस बार आपको Fiery Red (नया), Arsenal Black, Fury Yellow और Sepang Blue जैसे चार आकर्षक विकल्प मिलते हैं।
बोल्ड डिज़ाइन और दमदार परफॉर्मेंस
TVS Apache RTR 310 2025 को एक ट्रेलिस फ्रेम और हल्के एल्युमिनियम सब-फ्रेम पर तैयार किया गया है, जिससे बाइक मजबूत होने के साथ-साथ हल्की भी बनी रहती है। KYB की पूरी तरह से एडजस्टेबल सस्पेंशन (अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक) इसके राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहद स्मूद बनाते हैं। बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स और दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं, जो डुअल-चैनल ABS के साथ आते हैं।
इंजन और ट्रांसमिशन
इस बाइक में वही 312.12cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो पहले भी था, लेकिन इस बार यह ज्यादा रिस्पॉन्सिव है। यह इंजन 35.6 hp की पावर और 28.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ जोड़ा गया है।
सेगमेंट-फर्स्ट और नए फीचर्स की भरमार
TVS Apache RTR 310 2025 कई ऐसे फीचर्स के साथ आई है जो अपने सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल रहे हैं:
सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स:
- ट्रांसपेरेंट क्लच कवर
- कीलेस राइड
- ड्रैग टॉर्क कंट्रोल
- कॉर्नरिंग ड्रैग टॉर्क कंट्रोल (BTO वेरिएंट्स में)
नए फीचर्स:
- जनरेशन 2 क्लस्टर मल्टी-लैंग्वेज UI के साथ
- 43mm USD फ्रंट सस्पेंशन (बेस वेरिएंट में)
- रिवाइज़्ड स्टाइलिंग के साथ Sequential टर्न सिग्नल
- हैंड गार्ड्स
- लॉन्च कंट्रोल (RT-DSC) – Dynamic Pro Kit में
कंपनी का क्या कहना है?
टीवीएस मोटर कंपनी के हेड – प्रीमियम बिज़नेस, विमल सुम्बली ने कहा, “TVS Apache RTR 310 2025 नेकेड स्पोर्ट्स सेगमेंट में एक ट्रेंडसेटर रही है। इसके 2025 वर्जन में हमने फ्यूचर-रेडी टेक्नोलॉजी, स्मार्ट डिजिटल इंटरफेस और बोल्ड स्टाइल को जोड़कर इसकी विरासत को और भी मजबूत बनाया है।”
Visit Home Page https://yuvapress.com/








